Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Shimla में ED अधिकारी के भ्रष्टाचार का खुलासा; सीबीआई ने परिसरों में छापेमारी कर 56 लाख रुपये की नकदी की जब्त

admin by admin
December 28, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उस सहायक निदेशक के परिसर में छापेमारी की है, जो रविवार को एक अभियान के दौरान एजेंसी को चकमा देकर फरार हो गये थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिमला में तैनात ईडी के सहायक निदेशक और उनके भाई विकास दीप, जो दिल्ली में पंजाब नेशनल बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक हैं, एक व्यवसायी से कथित तौर पर रिश्वत की रकम लेने चंडीगढ़ गए थे। व्यवसायी पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज है।

अधिकारियों ने बताया कि व्यवसायी ने कथित जबरन वसूली के बारे में सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एजेंसी की चंडीगढ़ इकाई ने एक योजना बनाई, जिसमें शिकायतकर्ता को अधिकारी को 55 लाख रुपये नकद रिश्वत देने के लिए कहा गया और सीबीआई के अधिकारी इस पर नजर रखे हुए थे।

उन्होंने बताया कि यह योजना बनाई गई थी कि कथित तौर पर रिश्वत प्राप्त करने के बाद सीबीआई आरोपी को पकड़ लेगी।अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) से प्रतिनियुक्ति पर आए ईडी अधिकारी को कार्रवाई के दौरान सूचना मिल गई और वह नकदी लेकर मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि एजेंसी पिछले छह दिन से उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि यहां तक ​​कि उनका पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी भी शुरू की गई है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने शुक्रवार को उनके आवास पर छापेमारी की और लगभग 56 लाख रुपये की नकदी जब्त की।

उन्होंने बताया कि अब तक रिश्वत की रकम समेत लगभग एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि फरार अधिकारी द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल की गई कार भी ईडी कार्यालय में मिली है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मामले के सिलसिले में विकास दीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।

एजेंसी मामले में उनकी कथित संलिप्तता के संबंध में उनसे पूछताछ कर रही है।

ईडी के सूत्रों ने बताया कि मामले के बाद शिमला उप-क्षेत्रीय कार्यालय के आरोपी सहायक निदेशक और उनके पर्यवेक्षी अधिकारियों- एक उप निदेशक और संयुक्त निदेशक (चंडीगढ़ स्थित) को दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है।

Tags: 56 लाख रुपये की नकदी की जब्त
Previous Post

मुंबई में Actress Urmila Kothare की कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत, एक अन्य घायल

Next Post

किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराये जाने का विरोध, सुप्रीमकोर्ट ने लगाई पंजाब सरकार को कड़ी फटकार, बताया कुछ किसान का आचरण आश्चर्यजनक और संदिग्ध

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
देश

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी में 76 बटुकों ने किया गंगा पूजन, 500 बाइकर्स वडनगर के लिए निकालेंगे ‘सेवा संकल्प’ यात्रा

September 17, 2026
sanketik photo
देश

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

September 16, 2026
Next Post

किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराये जाने का विरोध, सुप्रीमकोर्ट ने लगाई पंजाब सरकार को कड़ी फटकार, बताया कुछ किसान का आचरण आश्चर्यजनक और संदिग्ध

Recent Posts

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक ऐसे नए गड्ढे की खोज की है जो रोम के कोलोसियम से भी बड़ा है।...

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर थाना कंधई क्षेत्र में प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर भीमसेन गांव के पास एक पिकअप...

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर जिले के बंसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19...

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश से जल्द ही विदा होने की संभावना के बीच राज्य मौसम विभाग ने 22...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group