Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आपराधिक मुकदमों में स्थगन आदेश: सुप्रीमकोर्ट ने अपीलीय अदालतों से प्रतिकूल प्रभाव पर मांगा जवाब

admin by admin
December 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने अपीलीय अदालतों द्वारा दिये गये स्थगन आदेशों के कारण आपराधिक मुकदमों की सुनवाई पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के संबंध में स्वत: संज्ञान मामले पर आठ राज्यों और उच्च न्यायालयों से सोमवार को जवाब मांगा।

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने हाल में आपराधिक मुकदमों पर स्थगन आदेशों के प्रतिकूल प्रभाव के संबंध में आठ नवंबर, 2021 को उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा पारित आदेश का स्वत: संज्ञान लिया।

इस न्यायालय द्वारा ऐसे स्थगन आदेश दिए जाने के मानदंड निर्धारित किए जाने के बावजूद अपीलीय अदालतों द्वारा दिए गए स्थगन आदेशों का मुकदमों की सुनवाई पर प्रतिकूल प्रभाव संबंधी मामला सोमवार को पहली बार विचार के लिए आया।

न्यायाधीश ने कहा कि स्थगन के सवाल पर संबंधित उच्च न्यायालय छह सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल कर सकते हैं और उन्होंने 17 मार्च, 2025 से शुरू होने वाले सप्ताह के दौरान सुनवाई करने का आदेश दिया।

पीठ ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल हलफनामे की एक प्रति संबंधित राज्य सरकारों के स्थायी अधिवक्ताओं को सौंपने का आदेश दिया। महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल और मिजोरम को अपने जवाब दाखिल करने होंगे, क्योंकि उन्होंने अपने क्षेत्र में मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सहमति वापस ले ली है।

नवंबर 2021 में सीबीआई द्वारा दायर एक याचिका पर विचार करते हुए शीर्ष अदालत ने अपीलीय अदालतों द्वारा दिए गए स्थगन आदेशों और इसके प्रतिकूल प्रभाव के मुद्दे को उठाया।

शीर्ष अदालत ने आठ नवंबर, 2021 के अपने आदेश में कहा, ‘‘दूसरा पहलू जिससे हम चिंतित हैं, वह है अपीलीय अदालतों द्वारा दिए गए स्थगन आदेश और इस प्रकार मुकदमे की सुनवाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना, बावजूद इसके कि इस अदालत ने इस तरह के स्थगन देने के लिए मानदंड निर्धारित किए हैं।’’

इसके बाद पीठ ने रेखांकित किया कि इस पहलू को न्यायिक रूप से देखे जाने की आवश्यकता है, इसके लिए एक उचित याचिका को जनहित याचिका के रूप में पंजीकृत किया जाना चाहिए तथा संबंधित राज्यों और उच्च न्यायालयों को नोटिस दिया जाना चाहिए।

न्यायमूर्ति कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था, इसलिए हम यह उचित समझते हैं कि इस पहलू को भारत के प्रधान न्यायाधीश के समक्ष उनके विचार और उचित आदेश के लिए रखा जाना चाहिए, क्योंकि इसका वर्तमान मामले से कोई सीधा संबंध नहीं हो सकता है।’’

इससे पहले सीबीआई से कहा गया था कि वह अपनी अभियोजन इकाई को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों, बाधाओं और एजेंसी द्वारा जांच किए गए मामलों में दोषसिद्धि दर के बारे में शीर्ष अदालत को अवगत कराए।

ये मुद्दे तब उठे जब शीर्ष अदालत ने पाया कि उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सीबीआई की अपील 542 दिनों की देरी के बाद दायर की गई थी। 2019 में, सीबीआई ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि जांच एजेंसी से संबंधित अपील के निपटारे में ‘‘लंबा समय लगता है’’ और इससे संबंधित 13,200 से अधिक मामले देश भर की अदालतों में लंबित हैं, जिनमें शीर्ष अदालत में 706 मामले शामिल हैं।

Tags: अपीलीय अदालतों से प्रतिकूल प्रभाव पर मांगा जवाब
Previous Post

RBI के नये गवर्नर बने संजय मल्होत्रा; शक्तिकान्त दास की कल होगी बिदाई

Next Post

महाकुंभनगर: महाकुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगा खास ‘प्रसाद’

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
Next Post

महाकुंभनगर: महाकुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगा खास ‘प्रसाद’

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group