अयोध्या,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रवर्तन दल द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर गद्दोपुर स्थित श्री साईं फ़ूड्स पर छापा मारकर फ्राइड मूंगफली नमकीन का एक नमूना लेकर जाँच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व एवं सहायक आयुक्त खाद्य के निर्देशन में टीम द्वारा नमकीन निर्माता को लाइसेंस बनवाने, स्वच्छता रखने, कच्चा माल एवं तैयार नमकीन के रखरखाव की समुचित व्यवस्था करने, स्वास्थ्य परीक्षण कराने, पैकेजिंग की उचित कार्यविधि अपनाने, एक्सपायर्ड एवं रिजेक्टेड नमकीन के निस्तारण की उचित व्यवस्था करने तथा अभिलेख सुरक्षित रखने तथा उक्त सुधार किये जाने तक व्यवसाय स्थगित रखने हेतु निर्देशित किया गया।
प्रवर्तन दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण संतोष साहू, अनूप सिंह एवं हिमांशु जयंत सम्मिलित रहे।


