अयोध्या, सोहावल शिक्षा क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय देवई मे कार्यरत उर्दू के टीचर कमाल अहमद उर्फ इमरान द्वारा विद्यालय के हाजिरी राजिस्टर मे दस्तखत कर क्षेत्र के सरकारी दफ्तरो मे पहुचकर पत्रकार के नाम से रौब गालिब कर अध्यापको एवं सरकारी कर्मचारियो से अभद्र्ता करने का मामला सामने आया है।
सोहावल विकास खंड सहायक विकास अधिकारी मनोज तिवारी का आरोप है कि सुबह 10 बजे कार्यालय मे पहुंचकर पत्रकार बताकर निरीक्षण शुरु किया। कर्मचारियो के पूछने पर पत्रकार बताते हुए अभद्र व्यवाहार करते हुए फौजदारी पर आमादा हो गया। पत्रकार को एक शिक्षक होने की जानकारी होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या को मामले से अवगत कराया।
बीएसए से शिकायत करता देख तीन बजे दोपहर को सामुदायिक स्वास्थय केंद्र सोहावल पहुंचा। मौजूद डाक्टरो से बदसलूकी करते हुए परिसर के डाक्टरो के आवास की वीडियो ग्राफी करनी शुरू कर दी। जिसे देख आवासियो कर्मियो तथा डाक्टरो मे भय का महौल बन गया।
इस बाबत मे एबीएसए रवीता राव ने पत्रकार बन रौब गालिब करने वाले को देवई मे उर्दू टीचर होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मानसिक रुप से असंतुलित होने के कारण उटपटांग हरकत करने की शिकायत अन्य विभागो के साथ हमारे विभागीय शिक्षको के साथ अभद्र व्यवाहार करने की शिकायते मिली है।
जिसकी आख्या उच्च अधिकारियो को भेज कर अवगत करा दिया गया है








