सहारनपुर, यहां एक दूल्हा अपनी बारात में कार से आतिशबाजी की लेकिन चिंगारी कार के सनरूफ पर आ गिरी जिससे कार में आग लग गई। देखते ही देखते बारातियों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। कार में आग लगने के बाद धूधू कर जलने लगी।
राहत की बात ये है कि कार में लाग लगने के दौरान दूल्हा बाहर था और ड्राइवर कार पर मौजूद था। वह किसी तरह से अपनी जान बचकर बाहर निकलने में कामयाब रहा। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


