Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

धोखाधड़ी और ठगी के अनेक तरीकों में फर्जी रोमांस या प्रेम के बहाने घोटाला!?

admin by admin
November 27, 2024
in Featured, देश
0

मेलबर्न, (द कन्वरसेशन) धोखाधड़ी और ठगी के अनेक तरीकों में फर्जी रोमांस या प्रेम के बहाने घोटाला करना भी शामिल है, जिसमें ठग नकली पहचान दिखाकर आपका विश्वास और पैसा हासिल करने के लिए दोस्ती करते और नजदीकी बढ़ाते हैं।

लेकिन ऐसे ‘रोमांस घोटालों’ का भावनात्मक प्रभाव कई बार धन गंवाने से भी बदतर हो सकता है। जो लोग ठगे जाते हैं, उन्हें शर्मिंदगी का अनुभव हो सकता है और उन्हें यह स्वीकार करने में कठिनाई हो सकती है कि रिश्ता वास्तविक नहीं था।

जिन लोगों को किसी आघात या कार दुर्घटना आदि की वजह से मस्तिष्क में चोट लगी है, वे ऐसे घोटालों के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ मेरे शोध से पता चलता है कि वे अक्सर घोटालों के बारे में कम जानते हैं।

लेकिन हमारी परियोजना में पता चला है कि जब मस्तिष्क की चोट से ग्रस्त लोग अपने अनुभव साझा करते हैं, तो लाभ भी होता है। इससे जागरुकता पैदा हो सकती है, बदनामी से कलंक लगने की स्थिति को कम किया जा सकता है और भविष्य में घोटालों को रोकने में मदद मिल सकती है।

कुछ समूह अधिक संवेदनशील होते हैं:

किसी को भी ठगा जा सकता है। लेकिन कुछ समूह अधिक जोखिम में हैं, जिनमें मस्तिष्क की चोट जैसी दिव्यांगता वाले लोग शामिल हैं। हमने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 101 चिकित्सकों का सर्वेक्षण किया जो मस्तिष्क की चोटों से ग्रस्त लोगों का इलाज करते हैं। आधे से ज्यादा (53 प्रतिशत) चिकित्सकों के मरीज ऐसे थे जो साइबर घोटाले से प्रभावित थे। इनमें सबसे सामान्य था ‘रोमांस घोटाला’।

रोमांस घोटाले में क्या होता है?

इस तरह की अवैध गतिविधि में घोटालेबाज (या कभी-कभी कई लोग) किसी व्यक्ति को फर्जी रिश्ते में फंसाकर उसका शोषण करते हैं। इसका मकसद फर्जी तरीके से पैसा हासिल करना होता है। धोखाधड़ी करने वाला कोई भी व्यक्ति शिकार की तलाश में लोगों से जुड़ने के लिए ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म या सोशल मीडिया, गेमिंग और यहां तक कि ऑनलाइन खरीदारी वेबसाइट का भी इस्तेमाल कर सकता है।

ये लोग लंबे समय तक ‘लव बॉम्बिंग’ (शुरुआत में ही या बार-बार प्यार होने का खुलासा), ग्रूमिंग और हेरफेर जैसे तरीकों का उपयोग करके विश्वास और मजबूत भावनात्मक लगाव पैदा करते हैं। वे लोगों को उन पर भरोसा दिलाने के लिए समान रुचियां और यहां तक कि समान प्रकार दर्द साझा करते हैं।

इसी तरह की एक धोखाधड़ी से बचने वाले मस्तिष्क की चोट से ग्रस्त एक व्यक्ति ने बताया, ‘‘मेरे सोचने का तरीका कुछ हद तक सीधा नहीं था क्योंकि मुझे केवल प्यार, पैसा और वो सारी चीजें दिखाई देती थीं जो मैं चाहता था, इसलिए मुझे बाकी सभी छोटी चीजों की चिंता नहीं थी।

धोखेबाज की पहचान आमतौर पर बहुत आकर्षक और भरोसेमंद लगती है; लेकिन अक्सर नकली होती है, किसी वास्तविक व्यक्ति से चुराई गई या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) द्वारा पैदा की गई होती है। ऐसे लोग अपने रोजमर्रा के जीवन के बारे में बहुत सारे झूठे प्रमाण और रोमांचक विवरण प्रस्तुत करते हैं ताकि खुद को वास्तविक दिखा सकें और लोगों से जुड़ सकें।

ऐसे धोखेबाज अपनी तरफ लोगों को आकर्षित करने के लिए पहले से गढ़ी गई कहानी का उपयोग करते हैं, जिसमें महत्वपूर्ण वित्तीय सफलता की बात कही जाती है या खुद को विधुर या अनाथ बताया जाता है। कई मामलों में विदेश में काम करने की बात कही जाती है।

ऐसे लोग झूठी प्रशंसा में माहिर होते हैं और वे आपसे कह सकते हैं कि आपकी मुस्कान बहुत सुंदर है।

मस्तिष्क की चोट वाले लोगों को ज्यादा जोखिम क्यों होता है?

प्रत्येक 45 में से एक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति को कार दुर्घटना या मस्तिष्काघात के दौरान मस्तिष्क की चोट लगी होती है। मस्तिष्क की चोट का प्रभाव अलग-अलग हो सकता है, लेकिन यह अनुभूति, भावनाओं, व्यवहार और तंत्रिका संबंधी कार्यप्रणाली को प्रभावित करता है। परिणामस्वरूप, लोग खुद की देखभाल करने, काम करने, सामाजिक संपर्क बनाने और जटिल निर्णय लेने की अपनी क्षमता में बदलाव का अनुभव कर सकते हैं।

शर्मिंदगी की स्थिति:

जब फर्जीवाड़ा सामने आता है तो परिवार, मित्र और पुलिस एवं बैंक जैसी सेवाएं आपको जिम्मेदार ठहराते हुए उपहास के साथ प्रतिक्रिया दे सकती हैं। मस्तिष्क की चोट वाले लोगों के परिवार और चिकित्सक पीड़ितों की धन या इंटरनेट तक पहुंच को कम कर सकते हैं।

Tags: फर्जी रोमांस या प्रेम के बहाने घोटाला!?
Previous Post

सहारनपुर: बारात के दौरान दूल्हे के कार में लगी आग

Next Post

देवरिया: अचानक गायब हुई नाबालिग बच्ची का खेत में मिला शव

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
Next Post

देवरिया: अचानक गायब हुई नाबालिग बच्ची का खेत में मिला शव

Recent Posts

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

हाथरस में अपराध स्थल पर मिले एक असामान्य पदचिह्न ने हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद...

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक मंदिर के बाहर सो रही 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से कथित तौर पर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group