अयोध्या, तारुन-पिपरी रामपुर भगन मार्ग के बैंक आफ बदौड़ा के सामने बाइक व कार के आमने सामने हुई टक्कर के बाद किशोर पर ईंट लदा टैक्टर चढ़ने से घटना स्थल पर मौत हो गयी।
घटना प्रातः करीब 9 बजे की बतायी जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तारुन थाना क्षेत्र के ग्राम केशरुवा बुजुर्ग निवासी शिवम निषाद पिपरी की तरफ से रामपुर भगन की तरफ आ रहा था। जैसे वह मीतनपुर ओ बी बैंक शाखा के पास पहुंचा तभी रामपुर भगन की तरफ से आ रही कार की बाइक से भिड़न्त हो गयी। टक्कर लगने के बाद किशोर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। उसी समय पश्चिम दिशा से रामपुर भगन की तरफ ईंट लेकर जा रहा टैक्टर किशोर पर चढ़ गया जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी।
चीता सिपाही उमेश कुमार यादव ने बताया की लाश को तारुन लाया गया है। जहा किशोर को डॉक्टर द्वारा मृत्यु घोषित किये जाने के बाद लाश का पंचनामा करा कर पोस्मार्टम भेजनें की कार्यवाही की जा रही है। कार मालिक पुरसाये गांव का निवासी बताया गया है जो पुलिस विभाग पति पत्नी कार्यरत है।


