Thursday, April 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चीन में तलाक के बाद संपत्ति के बंटवारे से नाराज व्यक्ति ने खेल परिसर में लोगों को कार से रौंदा, 35 लोगों की मौत, 43 घायल

admin by admin
November 13, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

बीजिंग/झुआई, दक्षिणी चीनी शहर झुहाई में एक भीषण कार हादसे में 35 लोगों की मौत हो गयी और 43 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब 62 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी कार से एक खेल परिसर में व्यायाम कर रहे लोगों को रौंद दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

झुहाई शहर में ही इस समय देश का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय एयर शो चल रहा है। स्थानीय पुलिस ने इसे ‘‘बड़ी क्रूर घटना’’ करार दिया। आधिकारिक मीडिया ने मंगलवार को पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना सोमवार स्थानीय समयानुसार शाम 7:48 बजे के आसपास तब हुई जब लोग खेल केंद्र में व्यायाम कर रहे थे।

चेन नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने चीनी समाचार पत्रिका कैक्सिन को बताया कि सोमवार को जब यह घटना घटी, तब कम से कम छह समूह नियमित सैर के लिए स्टेडियम में थे। उन्होंने बताया कि उनके समूह ने स्टेडियम के चारों ओर अपना तीसरा चक्कर पूरा किया ही था कि अचानक एक तेज गति से आती कार उनकी ओर बढ़ी और ‘‘कई लोगों को रौंद दिया।’’

बीबीसी की खबर के मुताबिक एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कैक्सिन को बताया, ‘‘कार ने गोलाकार में दौड़ी और वहां सभी क्षेत्रों पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और उत्तर में लोग घायल हो गए।’’ घायलों में कई बुजुर्ग, किशोर और बच्चे भी शामिल हैं।

बीबीसी ने बताया कि उसके संवाददाताओं को मंगलवार को स्टेडियम से रिपोर्टिंग करते समय फिल्मांकन बंद करने को कहा गया। पुलिस ने बताया कि हमलावर की पहचान फैन के रूप में हुई है और सुरक्षाकर्मियों ने मौके से भागने की कोशिश कर रहे फैन को तत्काल पकड़ लिया।

घटना के बाद जवाबी कार्रवाई करने वाले अधिकारियों ने बताया कि फैन अपनी गाड़ी में चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने तुरंत उसे पकड़ा और अस्पताल भेजा।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय पुलिस ब्यूरो के हवाले से बताया कि फैन का अब भी इलाज किया जा रहा है क्योंकि उसके गर्दन और अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों आई हैं और वह बेहोश है। उसने बताया कि आरोपी पुलिस पूछताछ के लिए अभी स्वस्थ नहीं है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक फैन ने यह कदम तलाक के बाद संपत्ति के बंटवारे से नाराज होकर उठाया।पुलिस अधिकारियों ने फैन के खिलाफ खतरनाक तरीकों से जन सुरक्षा को खतरे में डालने के संदेह में मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में रखा गया है। मामले की आगे की जांच और घायलों के इलाज जारी है।

हालांकि, घटना की खबर आधिकारिक और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित करने पर रोक लगा दी गई है, लेकिन ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में सड़क पर पड़े शवों और मदद के लिए चिल्लाते घायल लोगों की परेशान करने वाली तस्वीरें दिखायी गयी हैं।

यह घटना सोमवार शाम को घटी लेकिन चीन की सरकारी मीडिया ने इसकी खबर मंगलवार शाम दी। घटना ऐसे समय हुई जब चीन ने मंगलवार को अपना छह दिवसीय बहुचर्चित एयर शो शुरू किया। इसमें विदेशी मीडिया के अलावा कई विदेशी नागरिक भी शामिल हो रहे हैं। घटनास्थाल एयर शो के स्थान से करीब 40 किलोमीटर दूर है।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रतिष्ठित एयर शो के उद्घाटन से पहले खेल केंद्र में बड़ी भीड़ को निशाना बनाकर कार से रौंदने की घटना का उद्देश्य इस कार्यक्रम पर नकारात्मक प्रभाव डालना था। घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने घायलों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक उन्होंने निर्देश दिया है कि अपराधी को कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाए।

शी ने सभी स्थानीय लोगों और संबंधित प्राधिकारियों से इस मामले से सबक लेने तथा शुरुआत में खतरे को कम करने और नियंत्रण को मजबूत करने का निर्देश दिया है।

चीन के प्रधानमंत्री ली क्वींग ने घटना के बाद की स्थिति से उचित तरीके से निपटने, मामले की शीघ्र जांच करने तथा कानून के अनुसार अपराधी को कड़ी सजा देने का आह्वान किया है।

हाल के महीनों में चीन में समय-समय पर कार से रौंदने और नागरिकों पर चाकू से हमले आदि की घटनाएं हुई हैं। सुरक्षा अधिकारी अक्सर इन घटनाओं के लिए असंतुष्ट तत्वों को दोषी ठहराते हैं। चीन के मध्य हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा शहर में जुलाई मे एक वाहन ने पैदल यात्रियों को रौंद दिया था जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए थे।

Tags: 35 लोगों की मौतकार से रौंदा
Previous Post

विमानों पर गोली चलने के बाद अमेरिका ने हैती जाने वाली उड़ानों पर रोक

Next Post

नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर में रखे गए बैगों की जांच, चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे लातूर

Next Post

नितिन गडकरी के हेलीकॉप्टर में रखे गए बैगों की जांच, चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे लातूर

Recent Posts

  • MI vs CSK, IPL 2026: निरंतरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे मुंबई और चेन्नई
  • अयोध्या में फॉर्चून रिफाइंड के नाम पर डुप्लीकेट तेल का बड़ा खेल उजागर, 500 से अधिक पेटियां बरामद
  • उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू
  • भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष टीम बनें: मुख्यमंत्री योगी
  • Mirzapur में भीषण सड़क हादसा, आपस में कई गाड़ियों के टकराने से बोलेरो में लगी आग, 11 लोगों की मौत

Recent Comments

  1. super vidalista uses on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  2. cialis heart health on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  3. most effective sildenafil on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. viagra tablet availability on नीतीश आज राज्यसभा के लिए दाखिल कर सकते हैं नामांकन, नितिन नवीन भी भरेंगे पर्चा
  5. vfend iv on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

MI vs CSK, IPL 2026: निरंतरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे मुंबई और चेन्नई

MI vs CSK, IPL 2026: निरंतरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे मुंबई और चेन्नई

April 23, 2026
अयोध्या में फॉर्चून रिफाइंड के नाम पर डुप्लीकेट तेल का बड़ा खेल उजागर, 500 से अधिक पेटियां बरामद

अयोध्या में फॉर्चून रिफाइंड के नाम पर डुप्लीकेट तेल का बड़ा खेल उजागर, 500 से अधिक पेटियां बरामद

April 23, 2026
उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू

April 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in