अयोध्या, कार्तिक मेला के दौरान आज सरयू स्नान घाट पर खजानची गुप्ता पुत्र राम सेठ निवासी पोस्ट रसूलपुर थाना पत्थरा जनपद सिद्धार्थ नगर के है, जो पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करने का प्रयास किया।
खजानची गुप्ता ने पुल से सरयू नदी में कूद गया। जो पानी के तेज बहाव के कारण डूबने लगा। जल पुलिस की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला और नया घाट पुलिस चौकी को सुपुर्द किया।
ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, कांस्टेबल पंकज पाल व स्थानी गोताखोर रामू माझी, मनोज माझी शामिल रहें।
चौदह कोसी और पंचकोसी मेला सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए सरयू नदी में जल पुलिस व एसडीआरएफ की तैनाती चौबीसों घंटे तैनात है। जिनकी वजह से कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।


