Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Trump’s Victory: यूक्रेन, पश्चिम एशिया, चीन और बाकी दुनिया के लिए क्या मतलब है?

admin by admin
November 7, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

रिपब्लिकन नेतृत्व वाली अमेरिकी सीनेट के साथ जनवरी 2025 में व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के अलावा अमेरिका के विरोधियों के लिए क्या मायने हैं।

यूक्रेन में युद्ध के मामले में, ट्रंप कीव और मॉस्को को कम से कम मौजूदा मोर्चे पर युद्ध विराम के लिए मजबूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें संभवतः एक स्थायी समझौता शामिल हो सकता है जिसमें रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों के लिए एक व्यवस्था होगी और इसमें 2014 में क्रीमिया का विलय और फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से कब्जा किए गए क्षेत्र शामिल हैं।

यह भी संभावना है कि ट्रंप भविष्य में यूक्रेन को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य बनने से रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मांगों को स्वीकार कर लेंगे। नाटो के प्रति ट्रंप के नकारात्मक रवैये के मद्देनजर यह कीव के यूरोपीय सहयोगियों पर भी एक महत्वपूर्ण दबाव होगा।

ट्रंप एक बार फिर यूरोपीय देशों को यूक्रेन के मुद्दे पर पुतिन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए गठबंधन छोड़ने की धमकी दे सकते हैं।

पश्चिम एशिया की बात करें तो ट्रंप पहले भी इजराइल और सऊदी अरब के कट्टर समर्थक रहे हैं। उनके, ईरान के खिलाफ और भी सख्त रुख अपनाने की संभावना है, जो इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदा प्राथमिकताओं के साथ मेल खाता है।

ट्रंप का राष्ट्रपति चुना जाना नेतन्याहू को कार्रवाई करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, और यह बदले में पुतिन के प्रति ट्रंप की स्थिति को भी मजबूत करेगा, जो यूक्रेन में अपने युद्ध के लिए ईरानी समर्थन पर निर्भर हो गए हैं।

चीन के साथ संबंधों पर प्रभाव :

यूक्रेन और पश्चिम एशिया, दो ऐसे क्षेत्र हैं जहां ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने पर परिवर्तन नजर आने की संभावना है। साथ ही चीन के साथ अमेरिकी संबंधों में भी बदलाव की अपेक्षा अधिक रहेगी।

चीन के साथ संबंध संभवतः अमेरिका के लिए विदेश नीति की एक प्रमुख रणनीतिक चुनौती होने के कारण, बाइडन प्रशासन ने ट्रंप द्वारा अपने पहले कार्यकाल में अपनाई गई कई नीतियों को जारी रखा है, और ट्रंप द्वारा दूसरे कार्यकाल में उन पर दोगुना जोर देने की संभावना है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने की संभावना है, और उन्होंने चीन को निशाना बनाने के लिए इस कदम का उपयोग करने के बारे में बहुत कुछ कहा है। दूसरी तरफ, ट्रंप के चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ व्यावहारिक, लेन-देन संबंधी सौदों के लिए भी खुले रहने की संभावना है।

नाटो में अपने यूरोपीय सहयोगियों के साथ संबंधों की तरह ही, ताइवान और एशिया में फिलीपीन, दक्षिण कोरिया और संभावित रूप से जापान सहित अन्य संधि सहयोगियों की रक्षा के लिए ट्रंप की प्रतिबद्धता पर एक गंभीर प्रश्नचिह्न लटका हुआ है। ट्रंप अमेरिकी सुरक्षा गारंटी के मामले में सबसे ज्यादा उदासीन हैं।

लेकिन जैसा कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में उत्तर कोरिया के साथ उनके उतार-चढ़ाव भरे संबंधों से पता चलता है, ट्रंप कई बार खतरनाक तरीके से युद्ध की स्थिति तक पहुंचने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसा 2017 में उत्तर कोरिया द्वारा अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण की प्रतिक्रिया में हो चुका है।

Tags: दुनिया के लिए क्या मतलब है?
Previous Post

अयोध्या: रेस्टोरेंट में घरेलू सिलिंडर इस्तेमाल करने पर प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज, पांच घरेलू गैस सिलिंडर बरामद

Next Post

Sunlight सहस्राब्दियों से मनुष्यों के लिए उपचार: थोड़ा विज्ञान, थोड़ा जादू, जाने इतिहास

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

Sunlight सहस्राब्दियों से मनुष्यों के लिए उपचार: थोड़ा विज्ञान, थोड़ा जादू, जाने इतिहास

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group