अयोध्या, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सोहावल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुल कार्यरत 6 अध्यापिकाओं के सापेक्ष समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित पाई गई। विद्यालय में वर्तमान में 100 नामांकन के सापेक्ष 88 छात्राएं उपस्थित मिली।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय की समस्त कक्षाओं (6,7,8) में छात्राओं से उनके पाठयक्रम, शैक्षिक गुणवत्ता, स्मार्ट क्लास का प्रयोग, छात्राओं की दैनिक दिनचर्या,mdm गुणवत्ता, के बारे में बहुत ही सहजता से बात की गई जिससे छात्राओं ने भी बहुत ही सहजता से समस्त प्रश्नों का सकारात्मक उत्तर दिया।
छात्राओं कठिन शब्दों को पढ़ने में आ रही परेशानियों को दूर करने हर पाठ से कठिन शब्दों को संकलन कर उन्हें बार बार अभ्यास करने हेतु सुझाव दिया गया।
CDO द्वारा कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया गया। जिसमें बच्चियां खान एकेडमी का प्रयोग करती पाई गई। जिसमें निर्देशित किया गया कि समस्त छात्र छात्राओं को प्रतिदिन इसका अभ्यास करना सुनिश्चित करें।
छात्राओं के आवासीय कमरों का निरीक्षण किया गया जिसमें छात्राओं द्वारा सिस्टेमेटिक समानों की व्यवस्था देखकर छात्राओं एवं वार्डन की सराहना की गई।
CDO द्वारा नवनिर्मित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवन की निर्माण गुणवत्ता निरीक्षण किया गया। विद्यालय भवन के निर्माण गुणवत्ता एवं उपलब्ध संसाधन की सराहना की गई। उच्चीकृति विद्यालय वर्तमान में मात्र 8 छात्राएं नामांकित हैं। उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बाउंड्री हेतु जल्द कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।


