Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच: मां के साथ सो रही बच्ची को उठा ले गया जंगली जानवर, भेड़िये के हमले की आशंका

admin by admin
November 2, 2025
in होम
0
sanketik photo

sanketik photo

बहराइच जिले में कैसरगंज तहसील के कन्दौली गांव में रविवार सुबह अपनी मां के साथ सो रही 15 माह की एक बच्ची को कोई जंगली जानवर उठा ले गया। आशंका है कि यह हमला भेड़िये ने किया है।

पुलिस के अनुसार, बच्ची का शव नहीं मिला है, लेकिन घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में मांस के अवशेष व खून के निशान मिले हैं। ड्रोन व खोजी कुत्तों की सहायता से वन्यजीव की तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि कन्दौली गांव में राकेश यादव की पत्नी अपनी 15 माह की बच्ची शानवी के साथ घर के आंगन में सो रही थी। सुबह करीब पांच बजे बिस्तर से जानवर ने बच्ची को उठाया, बच्ची की चीख सुनकर मां की आंख खुली तो वह बिस्तर पर नहीं थी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन्हें गन्ने के खेत में हलचल दिखी और खेत के पास भेड़िए के पैरों के निशान दिखायी दिये। ग्रामीणों ने पीछा किया तो खेत में मांस के टुकड़े व खून के निशान मिले।

प्रभागीय वन अधिकारी राम सिंह यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सुबह पांच बजे की घटना है। बच्ची को घर के आंगन से वन्यजीव ने उठाया है। गन्ने के खेत तथा आसपास मांस के कुछ टुकड़े तथा खून के निशान मिले हैं। अभी तक बच्ची का पता नहीं चल सका है। आसपास वन्यजीव के पैरों के निशान पाये गये हैं। प्रथम दृष्टया भेड़िये का हमला प्रतीत हो रहा है। ड्रोन तथा खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।’’

गौरतलब है कि बहराइच जिले की कैसरगंज व महसी तहसील के गांवों में नौ सितंबर से 15 अक्टूबर तक भेड़िये के हमलों से चार बच्चों व एक बुजुर्ग दंपति की मौतें हुई है तथा 29 ग्रामीण घायल हुए हैं।

विगत 16 अक्टूबर को वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि चार भेड़ियों का एक झुंड हमले कर रहा था जिनमें तीन को मारा जा चुका है, अब सिर्फ एक भेड़िया बचा है।

विगत 27 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वेक्षण कर भेड़िये को पकड़े ना जाने पर उसे गोली मारने के निर्देश दिए थे। उसके बाद बारी-बारी से तीन भेड़ियों को मार गिराने का दावा वन विभाग ने किया था।

Tags: बहराइच: मां के साथ सो रही बच्ची
Previous Post

कम नींद दिमाग को वक्त से पहले बूढ़ा बना सकती है? नींद में बार-बार खलल! मस्तिष्क के ऊतकों की हानि

Next Post

बिजनौर में पांच दिनों से लापता युवक और नाबालिग लड़की के शव बरामद

Related Posts

होम

Watch, राममंदिर ध्वजारोहण: अयोध्या में पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

November 25, 2025
होम

प्रयागराज: छात्र की हत्या के आरोप में प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

November 21, 2025
होम

Watch, लाल किले के पास खड़ी कार में विस्फोट, 08 की मौत, कई लोगों के घायल होने की आशंका

November 10, 2025
shav
होम

बिजनौर में पांच दिनों से लापता युवक और नाबालिग लड़की के शव बरामद

November 2, 2025
Next Post
shav

बिजनौर में पांच दिनों से लापता युवक और नाबालिग लड़की के शव बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group