Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मोदी की ओर से बांग्लादेश के मंदिर को भेंट किया गया सोने का मुकुट चोरी

admin by admin
October 12, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

ढाका, दुर्गा पूजा उत्सव के बीच बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी सतखीरा जिले में एक हिंदू मंदिर से सोने का एक मुकुट चोरी हो गया जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपहार में दिया था। इस घटना पर भारत ने चिंता व्यक्त की है।

बांग्लादेश पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने एक संदिग्ध की पहचान की है और बृहस्पतिवार को जेशोरेश्वरी काली मंदिर से चोरी किए गए सोने के मुकुट का पता लगाने के लिए तलाश शुरू कर दी है।

ढाका में भारतीय उच्चायुक्त ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में चोरी की घटना पर गहरी चिंता जताई और अधिकारियों से मुकुट बरामद कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। सतखीरा के पुलिस प्रमुख मोनिरुल इस्लाम ने कहा कि पुलिस इस बात को समझती है कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकुट की चोरी बृहस्पतिवार को अपराह्न 2.47 बजे से 2.50 बजे के बीच में की गई।

एक निजी टीवी चैनल पर जारी सीसीटीवी फुटेज में सफेद टीशर्ट और जीन्स पहने एक युवक को मंदिर के अंदर जाते हुए और मुकुट से सोना उतारकर अपनी जेब में रखते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान मंदिर के अंदर कोई नहीं था।

मंदिर की एक महिला कर्मचारी ने सबसे पहले काली प्रतिमा से मुकुट गायब देखा था और शोर मचाया। आस-पड़ोस में रहने वाले हिंदुओं के अनुसार पुजारी दिलीप कुमार बनर्जी दोपहर की पूजा के बाद अपने घर गए थे और मंदिर की चाबी सहायिका रेखा को सौंप गए थे।

बांग्लादेश हिंदू बुद्धिस्ट क्रिस्चियन यूनिटी काउंसिल के नेता कृष्णा मुखर्जी ने कहा, ‘‘यह चोरी का एक साधारण मामला हो सकता है या सुनियोजित षड्यंत्र का मामला भी हो सकता है। हम मांग करते हैं कि मामले की उचित जांच की जाए और इसमें शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाए।’’

मोदी ने अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान 27 मार्च, 2021 को मुकुट उपहार में दिया था।

भारत ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की और ढाका में उसके उच्चायोग ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से मुकुट बरामद करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

उच्चायोग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हम इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हैं और बांग्लादेश सरकार से चोरी की जांच करने, मुकुट बरामद करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं। चोरी ऐसे समय हुई जब बांग्लादेश ने दुर्गा पूजा के चलते अतिरिक्त सुरक्षा चौकसी का आदेश दिया है।

Tags: सोने का मुकुट चोरी
Previous Post

अमेरिका ने इजराइल पर किये गये बैलेस्टिक मिसाइल हमलों के जवाब में ईरान पर और प्रतिबंध लगाये

Next Post

जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Related Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू
अंतराष्ट्रीय

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

August 2, 2026
सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते
अंतराष्ट्रीय

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

August 2, 2026
मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group