Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वृत्तचित्र टू किल ए टाइगर: उच्च न्यायालय ने बलात्कार पीड़िता को जवाब दाखिल करने की अनुमति दी

admin by admin
October 10, 2024
in देश
0

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक यौन उत्पीड़न पीड़िता और उसके पिता को उस याचिका पर जवाब दाखिल करने की अनुमति दे दी है जिसमें कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करके एक वृत्तचित्र में नाबालिग की पहचान उजागर करने को लेकर फिल्म निर्माता निशा पाहुजा और ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

वृत्तचित्र ‘टू किल ए टाइगर’ की कहानी झारखंड के एक गांव पर आधारित है। यह एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जो अपनी 13 वर्षीय बेटी के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहा है, जिसका तीन पुरुषों द्वारा यौन उत्पीड़न किया गया था। इस वृत्तचित्र को 96वें अकादमी पुरस्कार, 2024 में ‘सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र फीचर’ श्रेणी में नामांकित किया गया था।

पीड़िता और उसके पिता ने याचिका में पक्षकार बनने का अनुरोध किया।

मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘नए पक्षकार बनाये गए प्रतिवादियों को तीन सप्ताह के भीतर अपने जवाबी हलफनामे दाखिल करने की अनुमति दी जाती है। अगर कोई प्रत्युत्तर हलफनामा है तो उसे अगली सुनवाई से पहले दाखिल किया जाना चाहिए।

अदालत ने याचिकाकर्ता को अतिरिक्त दस्तावेज दाखिल करने की भी अनुमति दी, जिसमें नेटफ्लिक्स पर प्रसारित वृत्तचित्र से नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों की ‘‘संवेदनशील तस्वीर’’ युक्त एक सीलबंद लिफाफा भी शामिल है।

मामले की अगली सुनवाई सात जनवरी को होगी।

अदालत ने पहले तुलिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दायर एक याचिका पर केंद्र के साथ-साथ कनाडा के टोरंटो में रहने वाली फिल्म निर्माता पाहुजा और ओटीटी मंच को नोटिस जारी किया था और उन्हें अपने जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

वरिष्ठ अधिवक्ता करुणा नंदी पाहुजा की ओर से अदालत में पेश हुईं।

पीठ ने पहले फिल्म की स्ट्रीमिंग पर यह कहते हुए रोक लगाने से इनकार कर दिया था कि यह मार्च से जनता के लिए उपलब्ध थी।

याचिकाकर्ता के अनुसार, फिल्म ने बलात्कार पीड़िता की पहचान उजागर कर दी है, जो घटना के समय नाबालिग थी, क्योंकि इसमें उसका चेहरा नहीं छिपाया गया है। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी, ‘‘फिल्म की शूटिंग साढ़े तीन साल तक चली। उन्होंने (पाहुजा) नाबालिग की पहचान छिपाने का कोई प्रयास नहीं किया। फिल्म निर्माण में करीब 1,000 घंटे लगे हैं। बेचारी लड़की से (अपनी आपबीती) दोहराने के लिए कहा गया। सभी हिस्से प्रतिवादी पांच नेटफ्लिक्स की जानकारी में हैं।

वकील ने कहा कि इस वृत्तचित्र ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और नाबालिग बलात्कार पीड़ितों की पहचान की सुरक्षा को नियंत्रित करने वाले कानूनों के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

हालांकि, प्रतिवादियों में से एक ने याचिकाकर्ता की दलीलों का विरोध किया और कहा कि फिल्म की शूटिंग नाबालिग के माता-पिता की अनुमति से की गई थी और उसकी सहमति से उसके वयस्क होने के बाद रिलीज की गई थी।

वकील ने दलील दी, ‘‘एक बार जब बच्ची वयस्क हो जाती है, तो वह चाहे तो अपने साथ हुई घटना के बारे में बात कर सकती है।

Tags: बलात्कार पीड़िता को जवाब दाखिल
Previous Post

गोंडा में 24 क्विंटल अवैध पटाखा और बारूद बरामद

Next Post

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के दौरान महिला के गिरने की घटना में आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
Next Post

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के दौरान महिला के गिरने की घटना में आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group