Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Israel-Lebanon War: इजरायल का बेरूत पर कहर, 24 घंटे में हिजबुल्लाह के 100 लड़ाके ढेर

admin by admin
October 5, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इजराइल ने शुक्रवार को एक बार फिर सिलसिलेवार हवाई हमले करते हुए उपनगरीय बेरूत को निशाना बनाया और लेबनान तथा सीरिया के बीच मुख्य सड़क संपर्क को अवरुद्ध कर दिया। इजराइली बमबारी के कारण लेबनान से भाग रहे हजारों लोग जिस सीमावर्ती स्थल से सीरिया में प्रवेश करते हैं, वह इसी मार्ग पर स्थित है। रातभर हुए विस्फोटों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाकों को हिलाकर रख दिया।

हवाई बमबारी के कारण रात में धुएं के गुबार और आग की लपटें उठती दिखीं। विस्फोट इतने शक्तिशाली थे कि लेबनान की राजधानी से कई किलोमीटर दूर स्थित इमारतें तक हिल गईं।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने मध्य रात्रि के आसपास हिजबुल्ला के केंद्रीय खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया। उसने यह नहीं बताया कि उसका लक्ष्य कौन था या उस हमले में कोई आतंकवादी मारा गया या नहीं।हालांकि उसने दावा किया कि पिछले 24 घंटे में उसने हिजबुल्ला के 100 लड़ाकों को मार गिराया है। लेबनान की सरकारी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ ने क्षेत्र में लगातार 10 से अधिक हवाई हमले होने की सूचना दी है। इस बीच, इजराइली सेना ने कहा कि हिजबुल्ला ने शुक्रवार को इजराइल में लगभग 100 रॉकेट दागे।

इजराइली सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एक दिन पहले बेरूत में एक हमले में हिजबुल्ला के संचार प्रभाग के प्रमुख मोहम्मद राशिद स्केफी की मौत हो गई थी। बयान में कहा गया है कि स्केफी हिजबुल्ला का एक शीर्ष आतंकवादी था जो वर्ष 2000 से संचार इकाई में काम कर रहा था और संगठन के उच्चाधिकारियों के साथ ‘घनिष्ठ रूप से जुड़ा’ था।

इजराइली हवाई हमले के कारण व्यस्त ‘मसना बॉर्डर क्रॉसिंग’ के पास सड़क संपर्क कट गया, जहां से पिछले दो हफ्तों में लेबनान में युद्ध के कारण हजारों लोग भागकर सीरिया में घुस गए थे। एक दिन पहले एक इजराइली सैन्य प्रवक्ता ने कहा था कि हिजबुल्ला सीमा पार से सैन्य उपकरणों के परिवहन की कोशिश कर रहा है। ऐसा माना जाता है कि हिजबुल्ला को अपने अधिकांश हथियार सीरिया के रास्ते ईरान से प्राप्त हुए हैं। संगठन की सीमा के दोनों ओर मौजूदगी है। सीरिया में हिज्बुल्ला सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद की सेना से लड़ रहा है।

सरकार समर्थक सीरियाई मीडिया संस्थान ‘जमा पोस्ट’ ने कहा कि इजराइली युद्धक विमानों ने दो मिसाइलें दागीं, जिससे लेबनान स्थित ‘मसना बॉर्डर क्रॉसिंग’ और सीरियाई क्रॉसिंग प्वाइंट ‘जेडीडेट याबोस’ के बीच सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। युद्ध की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है कि इस प्रमुख सीमापारीय सड़क संपर्क को काट दिया गया है। इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची शुक्रवार को बेरूत पहुंचे, जहां उनके लेबनानी अधिकारियों के साथ इजराइल और हिजबुल्ला के बीच जारी युद्ध पर चर्चा करने की उम्मीद है।

अरागची की बेरूत यात्रा ईरान द्वारा इजराइल में कम से कम 180 मिसाइलें दागने के तीन दिन बाद हुई है जो तेजी से बढ़ते हमलों की श्रृंखला में नवीनतम घटना है। हमले जिस तरह से बढ़ रहे हैं उससे पश्चिम एशिया के क्षेत्र स्तर के व्यापक युद्ध में फंसने का खतरा उत्पन्न हो गया है। इस बीच फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि उसके यहां एक शरणार्थी शिविर पर इजराइली हमले में 18 लोग मारे गए हैं। ईरान हिजबुल्ला का मुख्य समर्थक है और उसने पिछले कुछ वर्षों में समूह को हथियार और अरबों डॉलर भेजे हैं।

राजधानी तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने जुमे की नमाज के बाद एक तकरीर में इजराइल पर ईरान के हालिया मिसाइल हमले की प्रशंसा की और कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो उनका देश और हमले करने के लिए तैयार है।

इजराइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में आतंकवादियों ने इजराइली क्षेत्र में दो रॉकेट दागे। यह पहली बार है जब इजराइल ने एक महीने में इस क्षेत्र से रॉकेट दागे जाने की घटना देखी है। सेना ने कहा कि एक रॉकेट को इजराइल की ‘आयरन डोम’ मिसाइल-रक्षा प्रणाली ने रोक दिया और दूसरा रॉकेट गाजा की सीमा के पार किबुत्ज के निकट एक खुले क्षेत्र में गिरा।

 

Tags: हिजबुल्लाह के 100 लड़ाके ढेर
Previous Post

दिल्ली : करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त, दुबई के व्यवसायी के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी

Next Post

महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रही भीड़ के पथराव में 21 पुलिसकर्मी घायल

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रही भीड़ के पथराव में 21 पुलिसकर्मी घायल

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group