Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर पुलिस ने छायाकार की हत्या का किया खुलासा; हत्यारोपी गिरफ्तार, कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन बरामद

admin by admin
October 3, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

सहारनपुर पुलिस ने यहां एक नाले से एक छायाकार का शव मिलने की गुत्थी सुलझाने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर नाले में धक्का देकर उनकी हत्या की गई थी और इस बाबत एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित का बैग तथा मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 28 सितंबर को नगर कोतवाली अंतर्गत किशनपुरा के पास पुलिस को एक व्यक्ति का शव नाले से बरामद हुआ था जिसकी शिनाख्त मांगेराम के तौर पर हुई।

मांगलिक के मुताबिक, परिजनों से जानकारी ली गई तो पता चला कि मांगेराम 28 सितंबर की रात को देहरादून से एक बस से घंटाघर पहुंचे थे और अपने पुत्र को फ़ोन कर लेने आने को कहा था। उनका पुत्र जब घंटाघर पहुंचा तो उसे अपने पिता नहीं मिले और उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था ।

मांगेराम के पुत्र सागर सिंह ने थाने में पिता की गुमशुदगी की तहरीर दी जिस पर पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो पता चला कि दो युवकों ने मांगेराम का मोबाइल और बैग छीनकर उन्हें नाले में धक्का दे दिया जिससे उनकी मौत हो गई ।

मांगलिक ने बताया कि बुधवार रात पुलिस ने इस मामले के अभियुक्त सोनू को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे अभियुक्त की तलाश की जा रही है । उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान अभियुक्त सोनू ने बताया कि बैग व मोबाइल फोन लूटने का विरोध करने पर मांगेराम को नाले में धक्का दिया गया था।

पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

#SaharanpurPolice#WellDoneCops#GoodWorkUpp

➡️#थाना_कोतवाली_नगर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 हत्यारोपी अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन बरामद।

➡️#SPCITY_SRR द्वारा दी गयी #बाईट।@Uppolice @adgzonemeerut @digsaharanpur @News18UP pic.twitter.com/sjtlk8p9ZY

— Saharanpur Police (@saharanpurpol) October 3, 2024

Tags: हत्या की खुलासा
Previous Post

अयोध्या: सिंधी अध्ययन केंद्र के मानद निदेशक बने प्रो॰ अनूप कुमार, बोले- सिंधी के विकास के लिए हरमुमकिन कोशिश

Next Post

गोंडा में तालाब से युवती का शव मिला, मामले की जांच जारी

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

July 28, 2026
गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

July 28, 2026
Next Post

गोंडा में तालाब से युवती का शव मिला, मामले की जांच जारी

Recent Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group