Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चीनी वैज्ञानिकों ने कोशिका प्रतिरोपण से ‘टाइप 1’ मधुमेह को ठीक करने का दावा किया

admin by admin
September 30, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

बीजिंग,चीनी वैज्ञानिकों ने मूल कोशिका (स्टेम सेल) प्रतिरोपण के माध्यम से ‘टाइप-1’ मधुमेह के एक पुराने रोगी को ठीक करने का दावा किया है और इसे विश्व भर में अपनी तरह का पहला मामला बताया गया है।

चीनी समाचार पत्र ‘द पेपर’ की रिपोर्ट के अनुसार, 25 वर्षीय एक महिला एक दशक से अधिक समय से इस बीमारी से पीड़ित थी लेकिन छोटे से ऑपरेशन के जरिए कोशिका प्रतिरोपण के लगभग ढाई महीने बाद वह अपने रक्त शर्करा स्तर को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करने में सक्षम है।

समाचार संस्थान ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑपरेशन में सिर्फ आधे घंटे का समय लगा। यह ऑपरेशन करने वाली टीम ने पिछले सप्ताह पत्रिका ‘सेल’ में अपने निष्कर्ष प्रकाशित किए।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अध्ययन में भाग लेने वालों में ‘तियानजिन फर्स्ट सेंट्रल हॉस्पिटल एंड पेकिंग यूनिवर्सिटी’ के शोधकर्ता भी शामिल थे।

अभी तक किसी मृत दाता के अग्न्याशय से ‘आइलेट’ कोशिकाओं को निकालकर उन्हें ‘टाइप 1’ मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति के यकृत में प्रतिरोपित किया जाता रहा है और इस प्रक्रिया को प्रभावी ‘क्लीनिकल’ ​​उपचार माना जाता है, लेकिन दाताओं की कमी के कारण इसमें बाधा आ रही है।

अग्नाशय में ‘आइलेट’ कोशिकाएं ‘इंसुलिन’ और ‘ग्लूकागन’ जैसे हार्मोन का उत्पादन करती हैं, जो बाद में रक्तप्रवाह में शामिल हो जाते हैं और ‘ग्लूकोज’ के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अब मूल कोशिका उपचार पद्धति ने मधुमेह के उपचार की दिशा में नयी संभावनाएं खोल दी हैं।

Tags: ‘टाइप 1’ मधुमेह को ठीक करने
Previous Post

बीमा पॉलिसी लौटाने (सरेंडर) से संबंधित नया दिशानिर्देश मंगलवार से लागू

Next Post

स्पेसएक्स कैप्सूल अंतरिक्ष पहुंचा, सुनीता विलियम्स समेत दो अंतरिक्ष यात्रियों को लाएगा धरती पर

Related Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
Next Post

स्पेसएक्स कैप्सूल अंतरिक्ष पहुंचा, सुनीता विलियम्स समेत दो अंतरिक्ष यात्रियों को लाएगा धरती पर

Recent Posts

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक मंदिर के बाहर सो रही 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से कथित तौर पर...

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group