Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

TCS यौन उत्पीड़न मामला: पीड़िता ने बताया आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाई, धर्मांतरण का डाला दबाव

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 19, 2026
in देश, व्यापार जगत
0
TCS यौन उत्पीड़न मामला: पीड़िता ने बताया आरोपी ने अपनी शादी की बात छिपाई, धर्मांतरण का डाला दबाव

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की स्थानीय इकाई में कथित यौन उत्पीड़न मामले की पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों में से एक ने उसका यौन उत्पीड़न किया, अपनी शादी की बात छिपाई और कार्यस्थल पर उसके धर्म का अपमान किया, साथ ही उस पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को इस संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों को ‘‘व्यापक जांच’’ के निर्देश दिए। यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब पुलिस ने सह-आरोपी रजा मेमन (35) और शफी शेख (36) की हिरासत अवधि बढ़ाने की अनुमति प्राप्त कर ली है।

टीसीएस की नासिक इकाई में कथित यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले सामने आने के बाद नासिक पुलिस ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और नौ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों में शामिल महिला कर्मचारी निदा खान ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी।

वहीं, एक महिला पीड़िता की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपियों में से एक से चार साल पहले हुई थी, जिसने उसी कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी और दोनों दोस्त बन गए थे।

उसने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे टीसीएस में नौकरी दिलाने में मदद करने का वादा किया था।

इस बीच, महिला ने टीसीएस में नौकरी शुरू कर दी, जहां आरोपी भी काम करता था। महिला ने कहा कि अगस्त 2024 में आरोपी ने एक रिसॉर्ट में उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि फरवरी 2026 में, जब आरोपी की पत्नी ने उससे संपर्क किया, तब उसे पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

जब शिकायतकर्ता ने उससे इस बारे में पूछा, तो आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसका उससे शादी करने का कोई इरादा नहीं था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी, अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ अक्सर कंपनी की कैंटीन में उससे मिलता था, और तीनों अक्सर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करते थे। दोनों सहयोगियों को प्राथमिकी में सह-आरोपी के रूप में नामित किया गया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने यह दावा करते हुए उस पर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव भी डाला कि यह (इस्लाम) एक श्रेष्ठ धर्म है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी ने अपनी आंतरिक जांच में एक निगरानी पैनल और बाहरी संस्थाओं की भागीदारी की घोषणा की है। टीसीएस ने स्पष्ट किया कि खान एचआर मैनेजर नहीं थी।

अपराध शाखा की एक टीम फिलहाल निदा खान का पता लगाने के लिए ठाणे जिले के मुंब्रा में तैनात है।

इस बीच, मुख्यमंत्री फडणवीस ने टीसीएस मामले सहित कुछ प्रमुख जांचों की समीक्षा के लिए गृह विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘धर्मांतरण जैसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सभी संभावित पहलुओं और कोणों की जांच करें, कोई भी छूटना नहीं चाहिए।

Tags: TCS यौन उत्पीड़न मामला
Previous Post

ईरानी सेना की गोलीबारी के बीच एक भारतीय पोत ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

Next Post

मार्च में एलपीजी की खपत 13 प्रतिशत घटकर 23.79 लाख टन पर

Related Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
Next Post
भारत ने अमेरिका से 22 लाख टन एलपीजी आयात के लिए एक साल का किया समझौता

मार्च में एलपीजी की खपत 13 प्रतिशत घटकर 23.79 लाख टन पर

Recent Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group