ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से बंद किए जाने के बीच भारतीय ध्वज वाला एक तेल टैंकर इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को सफलतापूर्वक पार कर गया, जबकि कम से कम चार अन्य जहाज वापस लौट गए।
जहाजों के निगरानी आंकड़ों के अनुसार, ‘देश गरिमा’ नामक तेल टैंकर ने शनिवार को जलडमरूमध्य पार किया। भारतीय नौवाहन निगम लिमिटेड (एससीआई) का यह टैंकर मार्च की शुरुआत से इस मार्ग को पार करने वाला भारतीय ध्वज वाला 10वां जहाज है।
‘मरीनट्रैफिक’ के अनुसार, शनिवार शाम तक यह टैंकर ओमान की खाड़ी में आगे बढ़ रहा था।
सरकारी स्वामित्व वाली एससीआई ‘देश वैभव’ और ‘देश विभोर’ को संभालती है, जबकि ‘सनमार हेराल्ड’ का संचालन सनमार शिपिंग और ‘जग अर्नव’ का संचालन ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग कंपनी करती है।
‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ के अनुसार, एक टैंकर ने सूचना दी कि ओमान के उत्तर-पूर्व में लगभग 20 समुद्री मील दूर ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ की दो नौकाओं से गोलीबारी की गई। माना जा रहा है कि इसी कारण भारतीय जहाजों ने रास्ता बदल लिया।
‘टैंकरट्रैकर्सडॉटकॉम’ के अनुसार, इराकी कच्चे तेल से लदे एक सुपरटैंकर सहित भारतीय ध्वज वाले दो जहाजों को गोलीबारी के बाद वापस लौटना पड़ा।
रेडियो संदेश
जब भारतीय जहाज़ को होर्मुज़ स्ट्रेट से मुड़ने पर मजबूर किया गया
भारतीय तेल टैंकर सनमार हेराल्ड का ऑडियो सामने आया है जिसमें वह ईरानी सेना से उस पर गोलीबारी बंद करने की अपील कर रहा है। pic.twitter.com/97bLQ02QOj
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) April 18, 2026




