अयोध्या, गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु पूर्व में निर्धारित रूट चौक से रिकाबगंज पोस्ट ऑफिस तिराहा से रोडवेज बस स्टॉप , सहादतगंज हनुमान गढ़ी से दाहिने मुड़कर कैंट एरिया, गुप्तार घाट जाना प्रस्तावित था, परंतु अब सरयू का जलस्तर बढ़ जाने के कारण तथा जलभराव से विसर्जन रूट में संशोधन किया गया है।
संशोधित रूट
चौक से रिकाबगंज चौराहे से दाहिने मुड़कर नियांवां चौराहे से बाएं मुड़कर कैंट थाने के सामने से होकर छावनी द्वार में प्रवेश कर प्रथम चौराहे से दाहिने मुड़कर डोगरा मंदिर के सामने से होकर चलते हुए पुरानी मीरन घाट चौकी के सामने से होकर कंपनी गार्डन पहुंचकर सरयू घाट पहुंचकर मूर्तियां विसर्जित होगी।


