Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सुप्रीमकोर्ट: तलाक के खिलाफ महिला की लंबी लड़ाई पर; अदालत ने कहा- न्याय प्रणाली अविवेकपूर्ण रही

admin by admin
September 3, 2024
in देश
0

नयी दिल्ली, अलग रह रहे पति के पक्ष में कई बार तलाक का आदेश दिए जाने के एक कुटुम्ब अदालत के फैसले के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रही एक महिला की पीड़ा पर संज्ञान लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि न्यायिक प्रणाली उसके प्रति ‘‘बेहद अविवेकपूर्ण’’ थी।

महिला का विवाह 1991 में हुआ था और उसने एक साल बाद एक बेटे को जन्म दिया और उसके पति ने उसे छोड़ दिया। पति ने कर्नाटक की एक कुटुम्ब अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की जिसने एक बार नहीं बल्कि तीन बार महिला के पति के पक्ष में तलाक का आदेश दिया और इस तथ्य की अवहेलना की कि वह महिला या उनके नाबालिग बच्चे के गुजारा भत्ते के लिए कुछ भी नहीं दे रहा था।

उच्च न्यायालय ने कई बार कुटुम्ब अदालत से कहा कि महिला के पति की याचिका पर नए सिरे से फैसला किया जाए। महिला ने तलाक दिए जाने के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया था।

उच्च न्यायालय ने तीसरी बार 20 लाख रुपये स्थायी गुजारा भत्ता का भुगतान करने पर पति के पक्ष में तलाक के कुटुम्ब अदालत के फैसले को मंजूरी दे दी। स्थानीय अदालत ने महिला को 25 लाख रुपये दिए जाने का फैसला सुनाया था।

महिला के करीब तीन दशक तक बिना पर्याप्त गुजारा भत्ता मिले जीवन यापन करने पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ का ध्यान गया।

शीर्ष अदालत ने तलाक का आदेश बार-बार देने के कुटुम्ब अदालत के रुख पर अप्रसन्नता जताई।

पीठ ने कहा, ‘‘रिकॉर्ड का अध्ययन करने के बाद ऐसा लगता है कि अपीलकर्ता और उनके नाबालिग बेटे, जो अब बालिग हो गया है, के लिए न्याय प्रणाली बहुत अविवेकपूर्ण रही। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्रतिवादी ने इतने साल तक अपीलकर्ता के साथ अत्यंत क्रूरता की और अपने बेटे के बेहतर भविष्य के लिए कोई सहायता नहीं दी या उसकी स्कूली शिक्षा के लिए भी भुगतान नहीं किया।’’

पीठ ने कहा, ‘‘प्रतिवादी की अपनी मां इतने साल से अपनी बहू/अपीलकर्ता के साथ रह रही हैं और उसके (अपने बेटे के) खिलाफ आगे आई हैं। जिस यांत्रिक तरीके से कुटुम्ब न्यायालय अपीलकर्ता के खिलाफ तलाक के आदेश पारित करता रहा, वह न केवल संवेदनशीलता की कमी को दर्शाता है, बल्कि अपीलकर्ता के खिलाफ छिपे हुए पूर्वाग्रह को भी दर्शाता है।’’

हालांकि, अदालत ने कहा कि वह इस तथ्य से अनभिज्ञ नहीं हो सकती कि दोनों पक्ष 1992 से अलग-अलग रह रहे हैं और इसलिए कुटुम्ब अदालत द्वारा शर्त के साथ दिए गए तलाक के आदेश को बरकरार रखा जाता है।

शीर्ष न्यायालय ने न केवल 20 लाख रुपये के गुजारा भत्ते में 10 लाख रुपये की वृद्धि की, बल्कि यह भी आदेश दिया कि वर्तमान में महिला, उसका पुत्र और सास जिस मकान में रह रहे हैं, वह उनके पास ही रहेगा तथा उसने व्यक्ति को संपत्ति के शांतिपूर्ण कब्जे में हस्तक्षेप करने से रोक दिया।

पीठ ने कहा, ‘यदि प्रतिवादी के पास कोई अन्य अचल संपत्ति है, तो प्रतिवादी द्वारा स्वामित्व के किसी भी हस्तांतरण के बावजूद पक्षों के बेटे को उसमें अधिमान्य स्वामित्व अधिकार प्राप्त होगा। यह निर्देश इस कारण से आवश्यक है कि उनके (दंपति के बेटे के) पास अपने स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए भरणपोषण और पर्याप्त राशि मांगने का एक अपरिवर्तनीय और लागू करने योग्य अधिकार है।’

निर्देशों को अनिवार्य रूप से लागू किये जाने योग्य बनाते हुए शीर्ष न्यायालय ने व्यक्ति को चेतावनी दी कि इसका पालन न करने पर तलाक का आदेश स्वतः ही ‘अमान्य’ हो जाएगा।

न्यायालय ने व्यक्ति को तीन महीने के भीतर गुजारा भत्ता देने को कहा, जिसमें 3 अगस्त 2006 से सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी शामिल होगा, जिस दिन तलाक का पहला आदेश पारित किया गया था।

Tags: महिला की लंबी लड़ाई
Previous Post

नोएडा में लूटपाट करने के आरोप में दो बदमाश गिरफ्तार

Next Post

ईडी का बयान: अमानतुल्ला ने ‘अवैध तरीके से अर्जित’ नकदी का किया लेनदेन, जांच में सहयोग नहीं

Related Posts

देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
देश

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
Next Post

ईडी का बयान: अमानतुल्ला ने ‘अवैध तरीके से अर्जित’ नकदी का किया लेनदेन, जांच में सहयोग नहीं

Recent Posts

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर एक विदेशी मालवाहक जहाज में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई।...

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी से ‘पूरी तरह मुक्त’ किये गये उनके भतीजे आकाश...

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नई दिल्ली, सरकार ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उपभोक्ता...

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बरेली में रामगंगा नदी के हो रहे तेज कटान के चलते मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव में स्थित एक प्राचीन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group