Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईडी का बयान: अमानतुल्ला ने ‘अवैध तरीके से अर्जित’ नकदी का किया लेनदेन, जांच में सहयोग नहीं

admin by admin
September 3, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्ला खान ‘‘अवैध रूप से अर्जित’’ धन का लेनदेन करने के साथ ही दिल्ली में एक अचल संपत्ति की खरीद के लिए उक्त नकदी के इस्तेमाल में संलिप्त थे।

संघीय एजेंसी ने ओखला से विधायक खान (50) को सोमवार को उनके घर की तलाशी लेने के बाद गिरफ्तार किया। उन्हें उसी दिन एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें चार दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।

एजेंसी ने उन पर मामले में ‘सहयोग नहीं करने’ और ‘जांच से बचने’ का भी आरोप लगाया तथा दावा किया कि उन्हें भेजे गए 14 सम्मन में से वह केवल एक बार ही जांच अधिकारी के समक्ष पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए।

आप विधायक के खिलाफ धनशोधन का मामला दो प्राथमिकी से उपजा है जिनमें से एक दिल्ली एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक शाखा) द्वारा और दूसरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा 2016-2021 तक दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज की गई थी।

ईडी और सीबीआई ने उन पर दिल्ली वक्फ बोर्ड (डीडब्ल्यूबी) में ग्रुप सी और डी कर्मचारियों की नियुक्ति में अवैधता में लिप्त होने, सरकार को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने के अलावा डीडब्ल्यूबी की संपत्तियों के किरायेदारी आवंटन में उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपने आधिकारिक पद का कथित ‘दुरुपयोग’ करने का आरोप लगाया है।

खान की पार्टी ने उनका पुरजोर बचाव करते हुए दावा किया है कि भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उनके अन्य नेताओं की तरह उन्हें भी ‘झूठे’ मामले में फंसाया गया है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि जांच में पाया गया है कि खान के निर्देशों के तहत, उनके कथित सहयोगियों जीशान हैदर और दाउद नासिर ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान ‘गलत तरीके से अर्जित’ उनके धन का प्रबंधन किया और इन पैसों का इस्तेमाल कौसर इमाम सिद्दीकी नामक एक व्यक्ति के माध्यम से दिल्ली के ओखला इलाके में 275-276, टीटीआई तिकोना पार्क में जावेद इमाम सिद्दीकी की संपत्ति की खरीद के वास्ते नकद भुगतान करने के लिए किया।

ईडी ने दावा किया, ‘जावेद इमाम सिद्दीकी और उसकी पत्नी के बैंक खातों में भारी मात्रा में नकदी जमा की गई थी और जब्त की गई डायरी में कौसर इमाम सिद्दीकी द्वारा हस्तलिखित नोट तिकोना पार्क में उक्त संपत्ति की खरीद के लिए अमानतुल्ला खान की ओर से किए गए उसी नकदी लेनदेन से संबंधित है।’

इसने कहा कि खान को 14 समन जारी किए गए थे, लेकिन वह केवल एक समन (अप्रैल में) पर पेश हुए, वह भी उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर। एजेंसी ने कहा कि उसने समन का पालन न करने के लिए स्थानीय अदालत में दो शिकायतें दायर की हैं।

ईडी ने कहा कि एक जनवरी को जारी समन के लिए, खान ने जवाब दिया कि वह गणतंत्र दिवस के चलते पेश नहीं हो पाएंगे। फिर, अगले तीन समन के लिए, उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की और इसे पेश नहीं होने के बहाने के रूप में इस्तेमाल किया। उसने कहा कि 16 फरवरी को जारी अगले समन के लिए, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

एजेंसी ने कहा कि इस रिट याचिका के खारिज होने के बाद, वह अगले तीन समन पर पेश नहीं हुए और कहा कि उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

एजेंसी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को ‘खारिज’ कर दिया और खान को जांच में सहयोग करने और 18 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया, जो उन्होंने किया और जांच में सहयोग करने की प्रतिबद्धता जतायी। एजेंसी ने कहा कि हालांकि, उन्होंने ‘सहयोग नहीं किया’ और एक या दूसरे बहाने से जांच से ‘बचना’ शुरू कर दिया।

एजेंसी ने कहा कि जब 19 अप्रैल को समन जारी किया गया, तो खान ने अपनी मां की खराब सेहत का हवाला दिया और 10 दिन का समय मांगा। एजेंसी ने कहा कि खान को वह समय दिया गया और 1 मई को पेश होने के लिए कहा गया। एजेंसी ने कहा कि हालांकि, वह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने की अपनी प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए उस तारीख को पेश नहीं हुए।

ईडी ने कहा कि अगले दो समन के लिए, उन्होंने अपनी खराब सेहत को पेश नहीं होने का कारण बताया और चार सप्ताह के लिए स्थगन मांगा। एजेंसी ने कहा कि उसने चार सप्ताह बाद उन्हें 8 जुलाई को फिर से तलब किया लेकिन उन्होंने अपनी बीए के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का हवाला देते हुए चार सप्ताह के लिए स्थगन मांगा।

ईडी ने बताया कि जब 26 जुलाई को आखिरी समन जारी किया गया था तो उन्होंने स्थगन के लिए अपनी सास की खराब सेहत का हवाला दिया था।

एजेंसी ने इस मामले में जनवरी में यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष एक आरोपपत्र भी दायर किया था और इसमें जीशान हैदर, दाउद नासिर, कौसर इमाम सिद्दीकी और जावेद इमाम सिद्दीकी को आरोपी बनाया गया था।

Tags: नकदी का किया लेनदेन
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट: तलाक के खिलाफ महिला की लंबी लड़ाई पर; अदालत ने कहा- न्याय प्रणाली अविवेकपूर्ण रही

Next Post

सीबीएसई ने ‘डमी स्कूल’ की समस्या को रोकने के लिए राजस्थान, दिल्ली के 27 स्कूलों का औचक किया निरीक्षण

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

सीबीएसई ने ‘डमी स्कूल’ की समस्या को रोकने के लिए राजस्थान, दिल्ली के 27 स्कूलों का औचक किया निरीक्षण

Recent Posts

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group