Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


बरेली में रामगंगा नदी के हो रहे तेज कटान के चलते मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव में स्थित एक प्राचीन मंदिर नदी में समा गया।

इसके अलावा शेरगढ़ विकास खंड में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पानी की टंकी ध्वस्त हो कर मंगलवार सुबह किच्छा नदी में समा गयी।

ग्रामीणों के मुताबिक कपूरपुर गांव के मंदिर के अलावा आसपास के खेत और आबादी को भी कटान का खतरा बना हुआ है। उधर, शीशगढ़ विकास खंड के बुजुर्ग गांव में बनी पानी की टंकी भी भाखड़ा नदी की कटान की जद में आ गयी है और वह किसी भी दिन गिर सकती है।

उनके अनुसार रामगंगा नदी में हो रहा कटान लगातार मंदिर की ओर बढ़ रहा था। उन्होंने बताया कि प्रशासन और ग्रामीणों ने मंदिर को बचाने के प्रयास किये लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण सुरक्षा इंतजाम कारगर नहीं हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान रोकने के लिए स्थायी इंतजाम कराने की मांग की है।

उधर, शेरगढ़ विकासखंड के बैरमनगर इलाके में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन पानी की टंकी मंगलवार सुबह किच्छा नदी में समा गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी में तेज बहाव के कारण कटान बढ़ने से टंकी हिलने लगी और देखते ही देखते ढहकर नदी में गिर गयी।

जानकारी के मुताबिक जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2023 से बनायी जा रही इस टंकी की चारदीवारी चार दिन पहले ही बह गई थी। इसके बाद सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी निधि शुक्ला मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

शुक्ला ने बताया कि कटान से प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है और संबंधित विभागों और राजस्व टीम को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कटान से प्रभावित स्थानों पर बचाव कार्य भी कराया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शेरगढ़ में टंकी ढहने की घटना की जांच के लिए जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय समिति गठित की है। उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी पूर्णिमा सिंह की अगुवाई में गठित यह समिति एक सप्ताह में स्थलीय निरीक्षण कर सभी बिंदुओं की जांच करते हुए जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी और कार्यदायी संस्था को चिह्नित कर रिपोर्ट देगी।

जलजीवन मिशन योजना में करीब 4 करोड़ रूपये की लागत से बैरमनगर गांव में नदी के किनारे ही टंकी खड़ी की जा रही थी. नदी किनारे कटान होते ही टंकी नदी में समा गयी.

सरकार का पैसा बह गया.

📍बरेली, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/iyg5mAEhgN

— Narendra Pratap (@hindipatrakar) September 8, 2026

Tags: Bareilly : रामगंगा के तेज कटान
Previous Post

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026

Recent Posts

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बरेली में रामगंगा नदी के हो रहे तेज कटान के चलते मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव में स्थित एक प्राचीन...

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चंडीगढ़, पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया...

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने बायोमेट्रिक आधारित आधार प्रमाणीकरण के बिना माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण की अनुमति...

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय देश में निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा...

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group