Saturday, August 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

डूंगरपुर टाउनशिप में मकान कब्जा करने के मामले में आजम खान की जमानत याचिका खारिज

admin by admin
September 2, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रामपुर की डूंगरपुर टाउनशिप में 2016 में मकान पर कब्जा करने और उसे बुलडोजर से ढहाने के एक आपराधिक मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान, पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी आले हसन और दो अन्य की सजा निलंबित करने और जमानत देने का अनुरोध करने वाली याचिका को खारिज कर दिया।

आरोप है कि इन आरोपियों ने डूंगरपुर टाउनशिप को खाली कराने का प्रयास किया और शिकायतकर्ता के खिलाफ आपराधिक तत्वों को लगाकर उसका मकान ढहा दिया।

आजम खान, आले हसन और दो अन्य आरोपियों ने रामपुर के अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) डॉ. विजय कुमार द्वारा 18 मार्च, 2024 को दिए गए निर्णय को चुनौती देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी।

सुनवाई अदालत ने मोहम्मद आजम खान, आले हसन खान, बरकत अली ठेकेदार उर्फ फकीर मोहम्मद और अजहर खान को दोषी करार दिया था और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत उन्हें सजा सुनाई थी।

न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा ने शनिवार को दिए अपने निर्णय में सजा निलंबित करने और जमानत देने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी।

रामपुर की एमपी/एमएलए अदालत ने आजम खान को मकान में अतिक्रमण करने (आईपीसी की धारा 452) और आपराधिक षड़यंत्र (आईपीसी की धारा 120बी) के तहत सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। वहीं आले हसन और दो अन्य को पांच साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी।

सुनवाई अदालत के निर्णय के बाद अपीलकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद उन्होंने सीआरपीसी की धारा 389(1) के तहत आवेदन दिया और अपील लंबित रहने के दौरान सजा निलंबित करने और जमानत पर रिहा करने का अनुरोध किया।

एहतेशाम खान नामक व्यक्ति ने 25 जुलाई, 2019 को रामपुर जिले के गंज पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि तीन फरवरी, 2016 को आजम खान, आले हसन और दो अन्य व्यक्तियों के साथ ही 20-25 अज्ञात पुलिसकर्मी डूंगरपुर टाउनशिप आए और उसके मकान में जबरदन दाखिल हो गए और उन्हें भद्दी भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

प्राथमिकी में आगे आरोप लगाया गया कि एहतेशाम खान और उनके परिजनों को घर से बाहर निकाल दिया गया और बहुमूल्य सामान तोड़ दिए गए और अंततः उनके मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया।

Tags: आजम खान की जमानत याचिका
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में सेना के बेस पर आतंकी हमला, एक जवान घायल

Next Post

मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, नौ घायल

Related Posts

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

August 7, 2026
संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज
उत्तर प्रदेश

संभल में डाकघर का सहायक पोस्टमास्टर 1.4 करोड़ रुपये गबन के आरोप में गिरफ्तार, सात प्राथमिकियां दर्ज

August 7, 2026
लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में कार से युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

August 7, 2026
लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर मिला युवक का जला हुआ शव

August 7, 2026
Next Post

मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत, नौ घायल

Recent Posts

Cbet regulado: visión general y opciones

by admin
August 8, 2026
0

¿Qué es Cbet y por qué está Cbet regulado en Argentina?Registro paso a paso y verificación de identidadBonos y promociones:...

Beat OnlyFans Models: Practical Guide to Privacy, Discreet Billing & Premium Access

by admin
August 8, 2026
0

Understanding the Landscape: Why Users Want to Beat OnlyFans ModelsKey Features to Look for in a Competitive PlatformPrivacy and Discreet...

Jouer sur Savaspin : inscription, bonus de bienvenue, méthodes de paiement et sécurité

by admin
August 8, 2026
0

1. S’inscrire et démarrer rapidementÉtapes clés de la création de compte2. Bonus de bienvenue et conditions de mise3. Méthodes de...

Spinmama promozioni: guida completa a bonus, pagamenti e sicurezza

by admin
August 8, 2026
0

Spinmama promozioni: la guida pratica per sfruttare al meglio le offerte Spinmama promozioni: registrazione e verifica passo passo Il primo...

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 7, 2026
0

अयोध्या पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group