राजधानी लखनऊ में लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लगने से एक युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के सीतापुर मार्ग के पास हुई।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझायी। इस दौरान कार पूरी तरह जल गई थी।
पुलिस ने बताया कि कार में बुरी तरह जला हुआ शव मिला, जिसकी शिनाख्त मुश्किल थी। काफी प्रयास के बाद मृतक की पहचान लखनऊ के विकास नगर इलाके में खुर्रम नगर की साकेत विहार कॉलोनी निवासी अल्माश हक (32) के तौर पर हुई।
कार अल्माश के नाम पर ही पंजीकृत थी। इसी आधार पर पुलिस उसकी पहचान कर पायी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ के बीकेटी इलाके में कार में लगी आग, जिंदा जला शख्स, पुलिस जांच में जुटी pic.twitter.com/VqMShCvNoj
— Nikhil sahu (@nikhilsahulko) August 6, 2026










