श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से एक बार फिर आंतकी हमले की खबर आई है। यहां दहशतगर्दों ने सुंजुवां आर्मी बेस के पास फायरिंग की है। इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। अपराधियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
सेना ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। रिपोर्टों के अनुसार हमला सुबह 11 बजे हुआ। आतंकियों ने जम्मू के सुजवां आर्मी बेस पर तैनात 36 इन्फेंट्री ब्रिगेड को निशाना बनाया।
आतंकियो के घात लगाकर हमले के जवाब में सेना के जवानों ने भी गोलीबारी की। आतंकियों ने बेस के पास तैनात सेना के एक जवान को गोली मार दी। इस हमले में जवान घायल हो गया है।
रक्षा सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की धर-पकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और स्थानीय पुलिस के साथ सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।




