अयोध्या, उपजिलाधिकारी रुदौली के पद पर अंशिका दीक्षित के स्थानांतरण के बाद नवागत उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने पद भार ग्रहण कर लिया है।
नवागत उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, पीड़ित को न्याय दिलाना, बार और बेंच के मध्य सामंजस बनाकर राजस्व वादों के निस्तारण में तेज़ी लाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि पीड़ित को बार बार तहसील के चक्कर न काटने पड़े।समस्याओं का निस्तारण धरातल पर गुडवत्ता से होना चाहिए।
उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वादों के निस्तारण में सहयोग की अपील की। इस दौरान उन्होंने अपने अधीनस्थों के साथ मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

