अयोध्या, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता (पिस्टल/राइफल)कोलंबो, (श्रीलंका) में आयोजित हुई। जिसमें ब्लॉक पीटीआई डॉ. अजय कुमार सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक एवं टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक क्रमशः दो स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
साथ ही डॉक्टर सिंह को इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया। डॉक्टर सिंह ने अपने कठिन मेहनत एवं अभ्यास के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिद्वंदी को परास्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
डॉ. अजय कुमार सिंह इसके पहले स्टेट नेशनल जैसी प्रतियोगिता में अनेक मेडल अपने नाम हासिल किया है।
डॉ. सिंह के इस उपलब्धि से पूरा बेसिक शिक्षा परिवार एवं जनपद के सभी शिक्षकों में खुशी की लहर छा गई है। बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है।
डॉo सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने आराध्य भगवान श्री राम, माता-पिता एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय एवं सहायक शिक्षा निदेशक अयोध्या/देवीपाटन मंडल राम सागर पति त्रिपाठी को दिया।

