अयोध्या, अयोध्या में कई वर्षों तक जनमोर्चा समाचार पत्र से जुड़े रहे व फैजाबाद की आवाज के संपादक, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश पाठक का बीती रात इलाज के दौरान निधन हो गया।
27 जून को अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और रात में ही 10:10 पर अचेतावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 69 वर्षीय पाठक मधुमेह, उच्च रक्तचाप व किडनी की बीमारी से ग्रसित थे।
इलाज के दौरान रात में 12:25 पर उनका निधन हो गया। श्री पाठक की पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी मजबूत पकड़ रही।
जनमोर्चा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने स्वयं का ‘फैजाबाद की आवाज’ के नाम से समाचार पत्र प्रकाशित करना शुरू किया।
राजनीतिक क्षेत्र में भी उनका काफी मान सम्मान था। मिलनसार एवं मृदुल स्वभाव के धनी श्री पाठक के निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई।
पब्लिकन्यूज़ 360 के कार्यालय में शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख कर शोक प्रगटकर स्वर्गीय पाठक जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।


