सोनभद्र जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला बारात लेकर कथित प्रेमी के घर पहुंच गई। ढोल-नगाड़े और डीजे के साथ आई महिला को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
बताया जा रहा है कि महिला तीन बच्चों की मां है। विवाहिता का कहना था कि युवक नौ साल से उसके साथ संबंध में है। अब यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में समाधान निकालने में जुटी रही।
https://twitter.com/ManojSh28986262/status/1806626960958689753
मिली जानकारी के अनुसार मामला सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के ही एक गांव निवासी विवाहिता के मुताबिक वर्ष 2014 में उसका संबंध युवक से हुआ था। दोनों नजदीक आए और फिर उनमें प्रेम संबंध हो गया। युवक ने विंध्याचल में उसके साथ शादी भी रचाई और शारीरिक संबंध भी बनाया।
इसी बीच धोखे से उसका वीडियो बना लिया और उसे पति व भाई को भेजने की धमकी देकर उत्पीड़न करने लगा। युवक की हरकत से उसका घर टूट गया। अब वह उसके पास आई है तो युवक शादी से इंकार कर रहा है। पिछले 25 दिनों से वह न्याय के लिए भटक रही है।
विवाहिक की मानें तो वर्ष 2009 में रायपुर थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। उसके संयोग से एक पुत्री, दो पुत्र पैदा हुए। आरोप है कि वर्ष 2015 में वह मायके आई हुई थी। उसी दौरान संदीप जायसवाल पुत्र जगदीश जायसवाल निवासी पनिकप खुर्द मायके में अकेला पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।
संबंधों का एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर कई साल तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। वर्ष 2020 में उसने इसकी जानकारी अपने पति को दे दी। इसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया। तब, वह राबर्ट्सगंज में बच्चों के साथ आकर रहने लगी।
संदीप जायसवाल उसके पास आया, और महिला उससे शादी करके रखने की बात कही। वहीं शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने का क्रम जारी रखा।


