Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुई पहली बहस: अधिकतर लोगों ने ट्रंप को ‘विजयी’ बताया

admin by admin
June 28, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुई पहली बहस (डीबेट) देखने वाले ज्यादातर लोगों की नजर में मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन के मुकाबले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रदर्शन बेहतर रहा। यह वर्ष 2020 की उस स्थिति के उलट है, जब बहस देखने वालों ने 81 वर्षीय डेमोक्रेट (बाइडन) को उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ट्रंप के मुकाबले बेहतर उम्मीदवार के रूप में देखा था।

दोनों नेताओं के बीच बृहस्पतिवार को करीब 90 मिनट तक आक्रामक बहस हुई। इस दौरान अर्थव्यवस्था, आव्रजन, विदेश नीति, गर्भपात और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति बाइडन और 78-वर्षीय ट्रंप के बीच वार-पलटवार देखने को मिला। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को झूठा और अमेरिका के इतिहास का सबसे खराब राष्ट्रपति करार दिया।

एसएसआरएस द्वारा आयोजित ‘सीएनएन फ्लैश सर्वेक्षण’ के अनुसार, बहस देखने वाले पंजीकृत लोगों में से 67 प्रतिशत से 33 प्रतिशत ने कहा कि ट्रंप ने बेहतर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति पद की तीन बहसों में से पहली बहस अटलांटा में हुई, जिसकी मेजबानी सीएनएन ने की।

बहस से पहले उन्हीं मतदाताओं (55 प्रतिशत से 45 प्रतिशत) ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बाइडन के मुकाबले ट्रंप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

सीएनएन की ओर से कहा गया कि सर्वेक्षण के नतीजे केवल उन मतदाताओं के बीच बहस के प्रति राय को प्रतिबिंबित करते हैं जो इसमें शामिल हुए हैं और यह पूरी मतदान करने वाली समस्त जनता के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

सर्वेक्षण में बहस पर नजर रखने वालों में डेमोक्रेटिक-गठबंधन की तुलना में रिपब्लिकन-गठबंधन की संभावना पांच अंक अधिक थी।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ये नतीजे वर्ष 2020 की उस स्थिति से अलग हैं, जब बहस पर नजर रखने वालों ने राष्ट्रपति पद की बहस में बाइडन को ट्रंप से बेहतर बताया था।

अमेरिका में बृहस्पतिवार रात बहस देखने वालों में से 57 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्हें देश का नेतृत्व करने के लिहाज से उन्हें बाइडन की क्षमता पर असल में कोई भरोसा नहीं है, और 44 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिहाज से ट्रंप की क्षमता पर असल में कोई भरोसा नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बहस पर नजर रखने वालों में से केवल 36 प्रतिशत का कहना है कि उन्हें देश का नेतृत्व करने के लिहाज से ट्रंप की क्षमता पर बहुत भरोसा है, लेकिन बाइडन के बारे में इस तरह की बात केवल 14 फीसदी ने कही।

सीएनएन का यह सर्वेक्षण उन 565 पंजीकृत अमेरिकी मतदाताओं पर आधारित है, जिन्होंने बृहस्पतिवार को बहस देखने की बात स्वीकार की। इस सर्वेक्षण को लिखित संदेश के जरिये किया गया।

Tags: अमेरिका में राष्ट्रपति पद
Previous Post

अयोध्या: प्रेस क्लब फैजाबाद के अध्यक्ष का निधन; पब्लिकन्यूज़ 360 के कार्यालय में मौन रख दी श्रद्धांजलि

Next Post

आगरा: भिखारी को कार में जिंदा जलाने के मामले में आरोपी 17 वर्ष बाद गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
Next Post

आगरा: भिखारी को कार में जिंदा जलाने के मामले में आरोपी 17 वर्ष बाद गिरफ्तार

Recent Posts

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group