अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 28 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को 11 बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम परसऊ निवासी हिर्दय प्रसाद वर्मा की 28 वर्षीय पुत्री सरिता वर्मा ने अपने ही घर में गले मे दुपट्टा बांधकर छत में लगे पंखे में लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की सूचना मृतका के पिता हिर्दय प्रसाद वर्मा ने पटरंगा पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही पटरंगा थाना से उपनिरीक्षक मदनपाल तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फांसी के फंदे से लटक रहे बालिका के शव को नीचे उतरवाकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष पटरंगा ओमप्रकाश ने बताया कि ग्राम परसऊ निवासी हिर्दय प्रसाद वर्मा की 28 वर्षीय पुत्री सरिता वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है उन्होंने बताया कि लड़की की अभी शादी नहीं हुई थी। बताया कि हत्या के कारणों का सही पता पीएम रिपोर्ट आने पर ही होगा।


