मुजफ्फरनगर में 20 वर्षीय युवक को कथित रूप से बिना उसकी सहमति के लिंग परिवर्तन सर्जरी के वास्ते अस्पताल ले जाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पीड़ित के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, युवक को ओम प्रकाश द्वारा यहां एक निजी अस्पताल में लाया गया था, जो पिछले दो वर्षों से उसका यौन शोषण कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक (शहर) सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बेड पर सोया युवक, उठा तो बन चुका था लड़की!
मुजफ्फरनगर: लिंग परिवर्तन मामले मे पुलिस ने की कार्रवाई,डॉक्टर समेत चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, डॉक्टर पर मारपीट, गलत ऑपरेशन करने का आरोप,3 पर कुकर्म और मारपीट करने का भी आरोप, दो दिन पूर्व युवक का उसके साथी ने कराया था ऑपरेशन, युवक… pic.twitter.com/HGnw2AEfop
— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) June 21, 2024
पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक महीने से अपने घर से लापता था। यह भी पता नहीं है कि अस्पताल नियमित रूप से लिंग परिवर्तन सर्जरी करता है या नहीं।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह भी कहा था कि ओम प्रकाश करीब एक पखवाड़े पहले पीड़ित को अस्पताल लेकर आया था।
पीड़ित के पिता के मुताबिक, उनके बेटे ने हाल में अपनी मां को फोन कर कहा था कि वह एक निजी अस्पताल में है तथा उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में उन्हें सूचित किया।
ओम प्रकाश और निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रजा फारूक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।