Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में दलित नाबालिग किशोरी लगातार दुष्कर्म किये जाने से हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
June 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

भदोही जिले में सुरयावा थानाक्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर एक युवक द्वारा लगातार दुष्कर्म किये जाने से एक दलित नाबालिग किशोरी गर्भवती हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया ।

सुरयावा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राम नगीना यादव ने बताया कि भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र के डुडवा धर्मपुरी निवासी राजू गुप्ता (26) किसानों के खेत पर जाकर अपनी मशीन से धान कूटने का काम करता है और वह इसी सिलसिले में सुरयावा क्षेत्र के एक गांव में एक दलित परिवार के संपर्क में आया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि राजू गुप्‍ता उस दलित परिवार में आने-जाने लगा और जब परिजन घर नहीं होते तो अकेला पाकर वह इस परिवार की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करता था।

यादव ने बताया कि किशोरी के शरीर में परिवर्तन देख कर उसके परिजन आठ जून को अस्पताल दिखाने ले गए जहां डॉक्टरों ने किशोरी को गर्भवती बताया।

उन्होंने बताया कि परिजनों के पूछने पर किशोरी ने राजू गुप्ता पर उसके साथ लगातार बलात्कार करने का आरोप लगाया जिससे पूरा परिवार सकते में आ गया।

उन्होंने बताया कि रविवार को किशोरी को लेकर उसके पिता थाना पहुंचे और उन्होंने राजू गुप्ता के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की धाराओं के अलावा ‘पॉक्सो’ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

यादव ने कहा कि मेडिकल जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई जिसके बाद अदालत में किशोरी का कलम बंद बयान दर्ज कराकर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राजू गुप्ता को मंगलवार को जिले के सुरयावा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags: भदोही में दलित नाबालिग किशोरी
Previous Post

हापुड़: पिलखुवा के टोल प्लाजा पर जेसीबी चालक ने तोड़फोड़ की, गिरफ्तार

Next Post

अयोध्या में लूट की घटना में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड में हुआ घायल, गिरफ्तार

Related Posts

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा
उत्तर प्रदेश

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

July 27, 2026
संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

July 27, 2026
गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
Next Post

अयोध्या में लूट की घटना में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड में हुआ घायल, गिरफ्तार

Recent Posts

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत...

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

संत कबीरनगर जिले के कुर्थिया गांव में सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने घर के बाहर खाट पर बैठे एक...

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की परिस्थितियों के अनुरूप खेली गई 81 रन की शानदार पारी और तेज...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group