Saturday, August 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों की बस पर आतंकी हमला, तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत

admin by admin
June 10, 2024
in देश
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की, जिससे बस खाई में जा गिरी। इस घटना में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी और इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर हमला किया गया और 53 सीटों वाली बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई।

रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने घात लगाकर शिव खोड़ी से कटरा के लिए रवाना हुई बस पर गोलीबारी की। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई।

जम्मू में आतंकवाद हमले के चश्मदीद संतोष कुमार वर्मा जो कि यूपी के बलरामपुर के रहने है उनकी आंखों देखी सुनिए… pic.twitter.com/WIEzkmoQFa

— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) June 10, 2024

शर्मा ने बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है और अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है तथा 33 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मृतकों की पहचान नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि वे सभी उत्तर प्रदेश के हैं।’’

मौके पर पहुंचे रियासी के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चार लोगों के शव घटनास्थल के पास के एक अस्पताल में हैं, जबकि पांच अन्य शव रियासी जिला अस्पताल भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि पीड़ितों में किसी को गोली लगी है या नहीं।

आतंकी हमले के खिलाफ रियासी समेत जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में लोगों के कई समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों की मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों ने हमले के बारे में भयावह विवरण साझा किए। एक जीवित बचे व्यक्ति ने बताया कि कैसे बस पर 25 से 30 गोलियां चलाई गईं, उसके बाद बस खाई में गिर गई।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने लाल रंग का मफलर पहने एक नकाबपोश हमलावर को बस पर गोलीबारी करते देखा था।

तेरयाथ के अस्पताल में भर्ती बनारस के एक घायल तीर्थयात्री ने बताया, ‘‘हमें शाम चार बजे निकलना था, लेकिन बस शाम साढ़े पांच बजे निकली और अचानक बस पर गोलीबारी की गई।’’

जिला अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार ने बताया, ‘‘मैं बस चालक के बगल में बैठा था और वाहन घने जंगलों से नीचे की ओर आ रहा था, तभी मैंने देखा कि सेना जैसे कपड़े पहने और काले कपड़े से अपना चेहरा व सिर ढके एक व्यक्ति बस के सामने आया और उसने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने कहा, ‘‘गोलीबारी में चालक को गोली लगी और बस खाई में गिर गई। बस पर कई मिनट तक गोलीबारी हुई।

Tags: जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों
Previous Post

अमरोहा: बोलेरो की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, हादसे में 4 यूट्यूबर्स की मौत, 2 घायल

Next Post

NHI के महाप्रबंधक को सीबीआई ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Related Posts

डिजिटल भुगतान के लिए दो-स्तरीय सत्यापन हुआ जरूरी, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक
देश

UPI उपयोगकर्ताओं के लिए कोई शुल्क नहीं, व्यापारियों के लिए मामूली मर्चेंट डिस्काउंट रेट

August 8, 2026
Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक
देश

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

August 7, 2026
FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना
देश

FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

August 8, 2026
रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ
देश

रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ

August 7, 2026
Next Post

NHI के महाप्रबंधक को सीबीआई ने 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Recent Posts

डिजिटल भुगतान के लिए दो-स्तरीय सत्यापन हुआ जरूरी, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

UPI उपयोगकर्ताओं के लिए कोई शुल्क नहीं, व्यापारियों के लिए मामूली मर्चेंट डिस्काउंट रेट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

नयी दिल्ली, भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के लिए एक विधेयक के पारित होने के बाद ऐसे...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

हाईकोर्ट ने पात्र दिवंगत वर्कचार्ज कर्मचारी को पात्रता की तारीख से नियमित दिया मानने का निर्देश, RES के कर्मचारी रिफाकत हुसैन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने अधिकारियों के आचरण को ‘‘प्रथम दृष्टया अवमाननापूर्ण’’ बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार...

भदोही जिले में सांड ने सींग से उठाकर पटक; मां-बेटे की मौत

भदोही जिले में सांड ने सींग से उठाकर पटक; मां-बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

भदोही जिले में आवारा पशुओं के हमले में मां और बेटे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गोपीगंज थाना...

अयोध्या: एटीएम बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 19 एटीएम कार्ड और 28,500 रुपये बरामद

अयोध्या: एटीएम बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 19 एटीएम कार्ड और 28,500 रुपये बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 8, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रूदौली पुलिस ने लोगों से टप्पेबाजी कर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

अयोध्या: प्राथमिक विद्यालय में मारपीट के मामले में तीन शिक्षक निलंबित

अयोध्या: प्राथमिक विद्यालय में मारपीट के मामले में तीन शिक्षक निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 8, 2026
0

अयोध्या, सोहावल ब्लॉक के सनाहा स्थित इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के बीच हुई मारपीट के मामले में बेसिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group