Saturday, August 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UPI उपयोगकर्ताओं के लिए कोई शुल्क नहीं, व्यापारियों के लिए मामूली मर्चेंट डिस्काउंट रेट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
in देश, व्यापार जगत
0
डिजिटल भुगतान के लिए दो-स्तरीय सत्यापन हुआ जरूरी, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

नयी दिल्ली, भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के लिए एक विधेयक के पारित होने के बाद ऐसे लेनदेन पर शुल्क लगाने के संबंध में आशंकाओं को दूर करने के लिए सरकार ने शनिवार को स्पष्ट रूप से कहा कि उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) सेवाएं निःशुल्क बनी रहेंगी।

हालांकि, शुल्क लागू होने पर व्यापारियों को मामूली ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लागू होगा।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”एमडीआर केवल एक निश्चित सीमा से ऊपर, एक सीमित संख्या में व्यापारी लेनदेन पर मामूली दर से लागू होंगे, जो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के एमडीआर की तुलना में बहुत कम होगा।”

यह बयान लोकसभा द्वारा भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के लिए एक विधेयक पारित करने के दो दिन बाद आया है, जो सरकार को बैंकों और अन्य सेवा प्रदाताओं को यूपीआई और अन्य अधिसूचित इलेक्ट्रॉनिक भुगतान तरीकों के माध्यम से भुगतान पर शुल्क लगाने की अनुमति देने के लिए अधिकृत करता है।

बयान में कहा गया कि संसद द्वारा कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित करने के बाद एनपीसीआई की अध्यक्षता वाली ‘यूपीआई और सेवा संचालन समिति’ एमडीआर पर निर्णय लेगी।

इसमें कहा गया कि भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम (पीएसएस कानून) में हाल में हुए संशोधन ने एक बहस को जन्म दिया है, जिसमें कुछ लोग इसे आम उपयोगकर्ताओं पर शुल्क लगाने के कदम के रूप में गलत अर्थ दे रहे हैं। इसमें कहा गया कि वास्तव में यह संशोधन यूपीआई की दीर्घकालिक स्थिरता, तकनीकी उन्नति और उभरते जोखिमों के खिलाफ लचीलापन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

बयान में कहा गया कि लेनदेन की अत्यधिक मात्रा के साथ प्रणाली को साइबर सुरक्षा, धोखाधड़ी की रोकथाम और बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण व निरंतर सुधार की आवश्यकता है। बयान में आगे कहा गया कि बाजार के विस्तार और स्थिरता के लिए ऐसा करना जरूरी था।

बयान में कहा गया कि यदि बाहरी दबाव एक कारक होता, तो सरकार 2016 में यूपीआई पेश नहीं करती या जनवरी 2020 से व्यापारियों और नागरिकों दोनों के लिए इसे मुफ्त नहीं बनाती और यह सुनिश्चित नहीं करती कि यह दुनिया की सबसे बड़ी वास्तविक समय की अंतर-संचालनीय भुगतान प्रणाली बने।

इसलिए, इस संशोधन को सरकार के उस व्यापक उद्देश्य के संदर्भ में देखा जाना चाहिए जो यह सुनिश्चित करता है कि भारत का डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचा टिकाऊ, प्रतिस्पर्धी, अभिनव और देश की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था की सेवा करने में सक्षम बना रहे।

बयान में कहा गया कि यूपीआई भारत का अपना नवाचार है, और सरकार आने वाले दशकों तक इसकी स्थिरता सुनिश्चित करते हुए इसे नागरिकों के लिए मुफ्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

सरकार ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे केवल वित्त मंत्रालय, भारतीय रिजर्व बैंक और एनपीसीआई की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और असत्यापित संदेशों को आगे न भेजें।

Tags: UPI उपयोगकर्ताओं के लिए
Previous Post

हाईकोर्ट ने पात्र दिवंगत वर्कचार्ज कर्मचारी को पात्रता की तारीख से नियमित दिया मानने का निर्देश, RES के कर्मचारी रिफाकत हुसैन

Next Post

अयोध्या आवास एवं विकास परिषद आवासीय योजनाएं: भू-स्वामियों को 2013 के कानून के बराबर मिलेगा मुआवजा और पुनर्वास, 173 पेज का विस्तृत फैसला

Related Posts

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक
देश

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

August 7, 2026
FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना
देश

FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

August 8, 2026
रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ
देश

रहस्य बना गुजरात का यह कुआं, अपने आप ‘उफन’ रहा पानी, जांच में जुटे विशेषज्ञ

August 7, 2026
जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार
देश

जम्मू कश्मीर के रामबन में सुरक्षा चौकी को चकमा देकर निकली एसयूवी, पुलिस ने की गोलीबारी, चालक फरार

August 7, 2026
Next Post
अयोध्या में आवास विकास परिषद की योजनाओं के लिये जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक

अयोध्या आवास एवं विकास परिषद आवासीय योजनाएं: भू-स्वामियों को 2013 के कानून के बराबर मिलेगा मुआवजा और पुनर्वास, 173 पेज का विस्तृत फैसला

Recent Posts

by Atul Narain Srivastava
August 8, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद अधिनियम, 1965 के भूमि अधिग्रहण प्रावधानों...

डिजिटल भुगतान के लिए दो-स्तरीय सत्यापन हुआ जरूरी, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

UPI उपयोगकर्ताओं के लिए कोई शुल्क नहीं, व्यापारियों के लिए मामूली मर्चेंट डिस्काउंट रेट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

नयी दिल्ली, भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के लिए एक विधेयक के पारित होने के बाद ऐसे...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

हाईकोर्ट ने पात्र दिवंगत वर्कचार्ज कर्मचारी को पात्रता की तारीख से नियमित दिया मानने का निर्देश, RES के कर्मचारी रिफाकत हुसैन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने अधिकारियों के आचरण को ‘‘प्रथम दृष्टया अवमाननापूर्ण’’ बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार...

भदोही जिले में सांड ने सींग से उठाकर पटक; मां-बेटे की मौत

भदोही जिले में सांड ने सींग से उठाकर पटक; मां-बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

भदोही जिले में आवारा पशुओं के हमले में मां और बेटे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गोपीगंज थाना...

अयोध्या: एटीएम बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 19 एटीएम कार्ड और 28,500 रुपये बरामद

अयोध्या: एटीएम बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 19 एटीएम कार्ड और 28,500 रुपये बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 8, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रूदौली पुलिस ने लोगों से टप्पेबाजी कर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group