Friday, August 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
in Uncategorized
0
FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

नयी दिल्ली, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पोषक तत्वों से समृद्ध किये गये (फोर्टिफाइड) खराब गुणवत्ता के फार्चून सूरजमुखी खाद्य तेल बनाने और बेचने के मामले में खाद्य तेल कंपनी एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड पर जुर्माना लगाया है।

अहमदाबाद स्थित एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड ‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के तहत खाद्य तेल बेचती है। वर्ष 2025-26 में कंपनी का कारोबार 74,730.67 करोड़ रुपये का था।

यह कार्रवाई नियामक द्वारा गोवा से लिए गए एक नमूने के प्रयोगशाला परीक्षण में ‘विटामिन डी’ का स्तर निर्धारित सीमा से काफी कम पाए जाने के बाद की गई है।

एफएसएसएआई ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि इस मामले में एक आदेश पारित किया गया है और कंपनी पर जुर्माना लगाया गया है। नियामक ने कहा कि यह आदेश एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड (मैंगलोर) के खिलाफ खराब गुणवत्ता वाला फोर्टिफाइड खाद्य तेल बनाने और विपणन करने के मामले में पारित किया गया है।

फोर्टिफाइड सूरजमुखी खाद्य तेल वह तेल होता है जिसमें पोषण बढ़ाने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी जैसे अतिरिक्त पोषक तत्व मिलाए जाते हैं।

यह कार्रवाई तब की गई जब नियामक ने पाया कि गोवा से लिया गया एक नमूना प्रयोगशाला परीक्षण में विफल हो गया, क्योंकि उसमें विटामिन डी का स्तर तय सीमा से काफी कम था।

एफएसएसएआई ने बताया कि एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड (मंगलुरु) के खिलाफ ‘घटिया गुणवत्ता का फोर्टिफाइड खाद्यतेल (फॉर्च्यून ‘फ्रायोला’ रिफाइंड सूरजमुखी के बीज का तेल) बनाने और बेचने’ के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

उल्लंघनों का विवरण साझा करते हुए एफएसएसएआई ने बताया कि एक लीटर के फॉर्च्यून ‘फ्रायोला’ रिफाइंड सूरजमुखी तेल (सीड) ताज फोर्ट अगुडा रिजॉर्ट एंड स्पा, गोवा से एकत्र किया गया था।

प्राथमिक खाद्य प्रयोगशाला की जांच में पाया गया कि यह फोर्टिफाइड खाद्य तेल खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियमन, 2018 के तहत निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरा।

एफएसएसएआई ने कहा कि उत्पाद में विटामिन ए और विटामिन डी का स्तर निर्धारित सीमा से कम था। इस कारण इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 3(1)(जेडएक्स) के तहत मानक से कम गुणवत्ता वाला घोषित किया गया।

कंपनी की अपील पर नमूने की जांच रेफरल प्रयोगशाला में कराई गई, जिसमें भी विटामिन डी का स्तर निर्धारित सीमा से काफी कम होने की पुष्टि हुई। इसके बाद केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने अभियोजन चलाने की मंजूरी दी और मामले की सुनवाई के लिए आवेदन दायर किया गया।

हालांकि, एफएसएसएआई ने जुर्माने की राशि का खुलासा नहीं किया।

कंपनी ने कहा कि वह उचित कानूनी उपाय करेगी। साथ ही उसने दोहराया कि वह एफएसएसएआई के नियमों का पूरी तरह से पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले कुछ महीनों में, एफएसएसएआई ने अपने कानूनों और नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य व्यवसाय परिचालकों (एफबीओ) और ई-कॉमर्स मंचों के ख़िलाफ सख्त कार्रवाई की है।

एनर्जी ड्रिंक और शराब बनाने वाली कंपनियां भी नियामक की नजर में आ गई हैं।

Tags: FSSAI का सख्त एक्शन
Previous Post

शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Next Post

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

Related Posts

सीसीपीए ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा परिणामों से संबंधित भ्रामक दावों के लिए वाजीराम एंड रवि आईएएस स्टडी सेंटर पर लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना
Uncategorized

सीसीपीए ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा परिणामों से संबंधित भ्रामक दावों के लिए वाजीराम एंड रवि आईएएस स्टडी सेंटर पर लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना

May 30, 2026
LIC रुदौली शाखा पर उपभोक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप, कर्मचारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल
Uncategorized

LIC रुदौली शाखा पर उपभोक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप, कर्मचारियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

May 14, 2026
मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 30 किलोग्राम सोना जब्त, 24 महिला कैरियर गिरफ्तार
Uncategorized

मुंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 30 किलोग्राम सोना जब्त, 24 महिला कैरियर गिरफ्तार

April 10, 2026
अमेरिकी छूट के बाद भारतीय रिफाइनरी कंपनियों ने समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद शुरू
Uncategorized

कच्चे तेल की वायदा कीमतों ने निचले सर्किट को छुआ, ब्रेंट क्रूड का दाम 6.70 डॉलर गिरा

March 23, 2026
Next Post
Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

Recent Posts

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

अयोध्या में 839 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार और नकदी भी बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 7, 2026
0

अयोध्या पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों...

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

Dabur के ‘100 प्रतिशत’ दावों पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने लगाई रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें...

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

Hockey World Cup: 28 साल में पहली बार Hockey World Cup में नहीं चुना गया कोई भारतीय अंपायर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

हॉकी अंपायरिंग को बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कैरियर बताते हुए भारतीय दिग्गजों ने नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 अगस्त से...

FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

FSSAI का सख्त एक्शन: फॉर्च्यून फोर्टिफाइड सूरजमुखी तेल गुणवत्ता जांच में फेल, कंपनी पर जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पोषक तत्वों से समृद्ध किये गये (फोर्टिफाइड) खराब गुणवत्ता के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

शाहजहांपुर में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 7, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में दसवीं कक्षा की छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करके यौन शोषण करने के आरोपी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group