Saturday, August 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाईकोर्ट ने पात्र दिवंगत वर्कचार्ज कर्मचारी को पात्रता की तारीख से नियमित दिया मानने का निर्देश, RES के कर्मचारी रिफाकत हुसैन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने अधिकारियों के आचरण को ‘‘प्रथम दृष्टया अवमाननापूर्ण’’ बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक दिवंगत वर्कचार्ज कर्मचारी को उस तारीख से नियमित मानने का निर्देश दिया, जिस दिन वह नियमितीकरण के लिए पात्र हुआ था।

वर्कचार्ज कर्मचारी, वे कर्मचारी होते हैं जिन्हें किसी विशेष निर्माण कार्य, परियोजना या रख-रखाव के काम के लिए रखा जाता है।

अदालत ने कहा कि कर्मचारी की मृत्यु से नियमितीकरण पर विचार का उसका अर्जित अधिकार समाप्त नहीं हो सकता।

न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ल की एकल पीठ ने शुक्रवार को अधिकारियों को कर्मचारी के बेटे के मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति के दावे पर भी उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती नियमावली, 1974 के तहत विचार करने का निर्देश दिया।

अदालत ने कहा कि पूरी प्रक्रिया आदेश की प्रमाणित प्रति प्रस्तुत किए जाने के दो महीने के भीतर पूरी की जाए।

मामला हसन अहमद की याचिका से जुड़ा है।

उनके पिता रिफाकत हुसैन को एक नवंबर 1985 को हरदोई में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ‘वर्कचार्ज’ स्थापना में कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्त किया गया था। याचिका में बताया गया कि 11 अगस्त 2012 को उनकी मृत्यु हो गई और उस समय तक वह 18 वर्ष से अधिक सेवा कर चुके थे।

अदालत ने कहा कि वर्ष 2005 में नियमितीकरण के लिए तैयार वरिष्ठता सूची में हुसैन का नाम 58वें स्थान पर था।

पीठ ने कहा कि वर्ष 2012 में दैनिक वेतन, वर्कचार्ज और न्यायालयीन मामलों से जुड़े कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ग्रुप-सी के 172 पद स्वीकृत किए गए थे। हालांकि, नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही हुसैन की मृत्यु हो गई, जबकि उनके समान स्थिति वाले अन्य कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया।

पीठ ने पूर्व के निर्देशों के बावजूद कर्मचारी के दावे को बार-बार खारिज किए जाने पर अधिकारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।

अदालत ने कहा कि 17 मार्च 2023 का विवादित आदेश पूर्व के बाध्यकारी निर्देश की अवहेलना में पारित किया गया था और अधिकारियों के आचरण को ‘‘प्रथम दृष्टया अवमाननापूर्ण’’ करार दिया।

पीठ ने कहा कि एक बार नियमितीकरण पर विचार का अधिकार बनने के बाद कर्मचारी की मृत्यु से वह केवल इस आधार पर समाप्त नहीं हो जाता कि नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने से पहले उसकी मौत हो गई।

अदालत ने कहा कि ऐसा अधिकार उसके विधिक उत्तराधिकारियों के माध्यम से कायम रह सकता है।अदालत ने कहा कि अधिकारियों द्वारा उसके निर्देशों का बार-बार पालन नहीं किए जाने के कारण याचिकाकर्ता को लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। पीठ ने याचिकाकर्ता को 50 हजार रुपये हर्जाने के रूप में देने का आदेश दिया।

Tags: हाईकोर्ट ने पात्र दिवंगत वर्कचार्ज कर्मचारी
Previous Post

भदोही जिले में सांड ने सींग से उठाकर पटक; मां-बेटे की मौत

Next Post

UPI उपयोगकर्ताओं के लिए कोई शुल्क नहीं, व्यापारियों के लिए मामूली मर्चेंट डिस्काउंट रेट

Related Posts

भदोही जिले में सांड ने सींग से उठाकर पटक; मां-बेटे की मौत
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में सांड ने सींग से उठाकर पटक; मां-बेटे की मौत

August 8, 2026
अयोध्या: प्राथमिक विद्यालय में मारपीट के मामले में तीन शिक्षक निलंबित
अयोध्या

अयोध्या: प्राथमिक विद्यालय में मारपीट के मामले में तीन शिक्षक निलंबित

August 8, 2026
अयोध्या: तीन सीओ व पांच थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जारी किया आदेश
अयोध्या

राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी की जांच 90 दिन के भीतर पूरी कर अदालत में आरोपपत्र होगा दाखिल- एसएसपी अयोध्या

August 8, 2026
मेरठ में पुलिस ने नौ माह की अपहृत बच्‍ची किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पुलिस ने नौ माह की अपहृत बच्‍ची किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

August 8, 2026
Next Post
डिजिटल भुगतान के लिए दो-स्तरीय सत्यापन हुआ जरूरी, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

UPI उपयोगकर्ताओं के लिए कोई शुल्क नहीं, व्यापारियों के लिए मामूली मर्चेंट डिस्काउंट रेट

Recent Posts

अयोध्या में आवास विकास परिषद की योजनाओं के लिये जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक

अयोध्या आवास एवं विकास परिषद आवासीय योजनाएं: भू-स्वामियों को 2013 के कानून के बराबर मिलेगा मुआवजा और पुनर्वास, 173 पेज का विस्तृत फैसला

by Atul Narain Srivastava
August 8, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद अधिनियम, 1965 के भूमि अधिग्रहण प्रावधानों...

डिजिटल भुगतान के लिए दो-स्तरीय सत्यापन हुआ जरूरी, धोखाधड़ी पर लगेगी रोक

UPI उपयोगकर्ताओं के लिए कोई शुल्क नहीं, व्यापारियों के लिए मामूली मर्चेंट डिस्काउंट रेट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

नयी दिल्ली, भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन के लिए एक विधेयक के पारित होने के बाद ऐसे...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

हाईकोर्ट ने पात्र दिवंगत वर्कचार्ज कर्मचारी को पात्रता की तारीख से नियमित दिया मानने का निर्देश, RES के कर्मचारी रिफाकत हुसैन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने अधिकारियों के आचरण को ‘‘प्रथम दृष्टया अवमाननापूर्ण’’ बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार...

भदोही जिले में सांड ने सींग से उठाकर पटक; मां-बेटे की मौत

भदोही जिले में सांड ने सींग से उठाकर पटक; मां-बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

भदोही जिले में आवारा पशुओं के हमले में मां और बेटे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गोपीगंज थाना...

अयोध्या: एटीएम बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 19 एटीएम कार्ड और 28,500 रुपये बरामद

अयोध्या: एटीएम बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 19 एटीएम कार्ड और 28,500 रुपये बरामद

by Atul Narain Srivastava
August 8, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रूदौली पुलिस ने लोगों से टप्पेबाजी कर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group