Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी की 80 लोकसभा सीट पर मतगणना के लिए तैयारियां पूरी

admin by admin
June 3, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं और वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के अनुसार, मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। उत्तर प्रदेश में कुल 851 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 771 पुरुष और 80 महिलाएं हैं। इनमें सबसे ज्यादा 28 उम्मीदवार घोसी लोकसभा क्षेत्र में और सबसे कम चार उम्मीदवार कैसरगंज में हैं।

रिनवा ने बताया कि राज्य के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य का कुल मतदान प्रतिशत 56.92 प्रतिशत रहा, जो 2019 के 59.11 प्रतिशत के आंकड़े से 2.19 प्रतिशत कम है।

चुनावी नतीजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजनीतिक भविष्य का निर्धारण करेंगे, जो प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से ‘हैट्रिक’ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे, स्मृति ईरानी, अनुप्रिया पटेल और अन्य नेताओं के भाग्य का फैसला भी चार जून को मतगणना के दौरान होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी प्रदेश की रायबरेली सीट से उम्मीदवार हैं।

वह निवर्तमान लोकसभा में केरल के वायनाड से सांसद हैं और इस चुनाव में उन्होंने वायनाड और रायबरेली दोनों जगह से किस्मत आजमाई है।

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार के पांच सदस्य भी मैदान में हैं जिनकी किस्मत का फैसला कल ईवीएम खुलने के बाद होगा। इनमें स्वयं अखिलेश यादव (कन्नौज से), उनकी पत्नी और मौजूदा सांसद डिंपल यादव (मैनपुरी से), धर्मेंद्र यादव (आजमगढ़ से), अक्षय यादव (फिरोजाबाद से) और आदित्य यादव (बदायूं से) हैं।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के गठबंधन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में सफलता हासिल की थी। हालांकि, इस बार राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। बसपा ने इस बार अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट समुदाय में प्रभाव रखने वाली रालोद इस बार भाजपा के साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस बार गठबंधन में हैं, जिसमें कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा ने अपने मौजूदा सहयोगियों — अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी के साथ-साथ नए सहयोगियों — राष्ट्रीय लोक दल और ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली एसबीएसपी (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा है।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भाजपा ने राज्य की 80 लोकसभा सीट में से 75 पर चुनाव लड़ा, जबकि गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट, सुभासपा ने घोसी और रालोद ने बिजनौर और बागपत से चुनाव लड़ा।

‘इंडिया’ गठबंधन में समाजवादी पार्टी ने राज्य की 62 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने 17 संसदीय क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे। तृणमूल कांग्रेस का एक उम्मीदवार भी ‘इंडिया’ गठबंधन द्वारा मैदान में उतारा गया था।’

मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में अकेले ही किस्मत आजमाई और राज्य की सभी 80 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे।

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न संसदीय क्षेत्रों में चुनावी रैलियां और रोड शो किए। इसी तरह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया और रोड शो किए। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 62 सीटें जीती थीं और उसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने दो सीट जीतीं। कांग्रेस ने एकमात्र रायबरेली सीट पर जीत हासिल की थी जहां से सोनिया गांधी निर्वाचित हुईं।

पिछले लोकसभा चुनाव में तत्कालीन विपक्षी गठबंधन में सबसे ज्यादा लाभ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 10 सीट पर मिला। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने पांच सीट जीतीं थीं और राष्ट्रीय लोकदल चुनाव अपना खाता भी नहीं खोल पायी थी।

Tags: यूपी की 80 लोकसभा सीट
Previous Post

मेरठ में चलती कार में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर हुई चार लोगों की मौत

Next Post

जापान : भूकंप से हिला इशिकावा, 5.9 तीव्रता का भूकंप, पांच मकान ढहे

Related Posts

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

July 28, 2026
Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

July 28, 2026
फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group