Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जापान : भूकंप से हिला इशिकावा, 5.9 तीव्रता का भूकंप, पांच मकान ढहे

admin by admin
June 3, 2024
in अंतराष्ट्रीय
0

जापान का उत्तर मध्य क्षेत्र इशिकावा एक जनवरी को आए शक्तिशाली भूकंप से हुई तबाही से अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाया है और सोमवार को इस प्राकृतिक आपदा ने इसे एक बार फिर दहला दिया।

आज आए भूकंप के झटकों से यहां मामूली नुकसान की खबर है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, नोतो प्रायद्वीप के उत्तरी हिस्से में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके कुछ मिनट बाद 4.8 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया और फिर अगले दो घंटे में कम तीव्रता वाले भूकंप के कई झटके महसूस किये गये।

एजेंसी के मुताबिक, फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

इशिकावा प्रांत के अधिकारियों के मुताबिक, वाजिमा शहर में एक जनवरी को आए भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए पांच मकान आज आए भूकंप की वजह से ढह गये लेकिन अब तक किसी के घायल होने या फिर अन्य प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के केंद्र से करीब 100 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित सुबाता शहर में भूकंप को लेकर सूचना जारी कर दी गयी। उन्होंने बताया कि शहर में 60 वर्ष की एक महिला अपने बिस्तर से गिर गई हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है।

एजेंसी के भूकंप विज्ञान एवं सुनामी विभाग के अधिकारी सतोषी हरादा ने बताया कि सोमवार को आया भूकंप एक जनवरी को आए 7.6 तीव्रता वाले भूकंप के बाद का झटका हो सकता है।

भूकंप के झटके भले ही हल्के रहे लेकिन हरादा ने क्षेत्र की जनता से सतर्क रहने का आग्रह किया है। उन्होंने विशेषतौर पर उन लोगों से सावधानी बरतने को कहा है जो पहले आए भूकंप के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इमारतों के निकट रह रहे हैं।

वेस्ट जापान रेलवे कंपनी के मुताबिक, शिंकानसेन सुपर-एक्सप्रेस ट्रेन और अन्य ट्रेन सेवाओं को सुरक्षा जांच के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया, लेकिन उनमें से अधिकतर को फिर से शुरू कर दिया गया।

परमाणु विनियमन प्राधिकरण ने बताया कि क्षेत्र के निकट दो परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।

प्राधिकरण के मुताबिक, नोतो प्रायद्वीप में स्थित शिका संयंत्र को मामूली क्षति हुई है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि भूकंप से दो रिएक्टरों के शीतलन कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ा।

वहीं होकुरिकु बिजली कंपनी ने बताया कि कहीं पर भी बिजली नहीं काटी गयी।

भूकंप विज्ञान एवं सुनामी विभाग के अनुसार, एक जनवरी को आए भूकंप में 260 लोगों की मौत हो गयी थी। इनमें वे लोग भी शामिल थे, जो बाद में तनाव, बीमारियों और भूकंप से जुड़े अन्य कारणों से अपनी जान गंवा बैठे।

विभाग के मुताबिक, तीन अन्य लोग अभी भी लापता हैं। लोग अभी भी नुकसान से उबरे नहीं हैं और 3,300 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाना बाकी है।

Tags: जापान : भूकंप से हिला
Previous Post

यूपी की 80 लोकसभा सीट पर मतगणना के लिए तैयारियां पूरी

Next Post

क्या जागते रहने की तुलना में सोते वक्त मस्तिष्क अधिक विषाक्त अपशिष्ट से छुटकारा पाता है?

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

क्या जागते रहने की तुलना में सोते वक्त मस्तिष्क अधिक विषाक्त अपशिष्ट से छुटकारा पाता है?

Recent Posts

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group