Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर योगी आदित्यनाथ: एक बार फिर बहुमत के साथ मोदी सरकार बनना तय

admin by admin
June 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

गोरखपुर,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विश्वास जताया कि मोदी सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ फिर से जीत हासिल करने जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनता ने ‘विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूरा आशीर्वाद दिया है।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में शनिवार सुबह मतदान करने के बाद संवाददाताओं से मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अंतिम चरण में आज देश के आठ राज्यों की 57 सीट पर चुनाव हो रहा है। इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश की महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बांसगांव, सलेमपुर, बलिया, घोसी, रॉबर्ट्सगंज, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व मिर्जापुर पर भी वोट डाले जा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई माह में विभिन्न राजनीतिक दलों ने आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए जनता जनार्दन के सामने अपने-अपने मुद्दे रखे हैं। अपनी सरकारों के समय के कार्य और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा है।

योगी ने कहा, ‘‘देश के अंदर नयी सरकार चुनने के लिए लोगों ने पिछली सरकारों और मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यों और उपलब्धियों का मूल्यांकन किया है। देश के अंदर जो समर्थन मिला है उसे देखकर कहा जा सकता है कि चार जून को जब परिणाम आएगा तो जिन दलों, सरकारों ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए काम किया, विरासत भी-विकास भी के तहत काम किया, गरीबों के प्रति दिखाईं और युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए काम किया, उन्हें ही जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ने 10 वर्षों में बदलते हुए भारत को तथा पिछले सात वर्षों में डबल इंजन की सरकार में नये उत्तर प्रदेश को देखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में युवाओं, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और समाज के हर वर्ग के लिए सुरक्षा, सम्मान और विकास की भावना के साथ काम किया गया।

योगी ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद मतदान के खातिर मतदाताओं के उत्साह के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों से जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए मतदान करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अगले तीन वर्षों में देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने और सभी नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए जनता का आशीर्वाद प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के साथ है।’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है।

उन्होंने युवा मतदाताओं को उन दलों (राजनीतिक) और व्यक्तियों के प्रति भी आगाह किया जो उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य के साथ हमारा भविष्य उज्ज्वल है और युवाओं को इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर वोट देना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आध्यात्मिक-राष्ट्र साधना पर विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से दिए जा रहे बयानों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।

इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘बिना थके, बिना डिगे, बिना रुके भारत माता की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी की आध्यात्मिक आराधना पूरी तरह राष्ट्र आराधना है लेकिन जो लोग भोग में लिप्त हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, अनाचार और दुराचार में लिप्त हैं, वे लोग आध्यात्मिक आराधना के महत्व को नहीं समझ सकते।

Tags: योगी आदित्यनाथ: एक बार फिर बहुमत
Previous Post

अयोध्या और इलाहबाद सहित यूपी की इन 20 सीटों पर BJP को INDIA गठबंधन से मिल रही कड़ी टक्कर

Next Post

अयोध्या में कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी समेत 6 लोग गैंगस्टर और हत्या में दोषी करार

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव
अयोध्या

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

August 2, 2026
Next Post

अयोध्या में कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी समेत 6 लोग गैंगस्टर और हत्या में दोषी करार

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group