Saturday, May 17, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

Kenya में हेलीकॉप्टर क्रैश: देश के सेना प्रमुख समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
1 year ago
in अंतराष्ट्रीय
A A
Kenya में हेलीकॉप्टर क्रैश: देश के सेना प्रमुख समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत

केन्या, देश के सैन्य प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला की देश के पश्चिम में एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मृत्यु हो गई है। राष्ट्रपति ने यह घोषणा की है। जनरल ओगोला ग्यारह अन्य सैन्य कर्मियों के साथ हेलीकॉप्टर में सवार थे। दुर्घटना में केवल दो लोग जीवित बचे है।

बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि राष्ट्रपति विलियम रूटो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह देश के लिए ”बड़े दुख का क्षण” है। उन्होंने इससे पहले उन्होंने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई थी।

Related articles

आकाशतीर ने पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को किया विफल

आकाशतीर ने पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को किया विफल

इराकी मालवाहक जहाज पर सवार पाकिस्तानी और सीरियाई नागरिकों को करवार बंदरगाह पर उतरने से रोका

इराकी मालवाहक जहाज पर सवार पाकिस्तानी और सीरियाई नागरिकों को करवार बंदरगाह पर उतरने से रोका

Trump ने भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग पर रोक लगाने की कोशिश; क्या है Apple का प्लान?

Trump ने भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग पर रोक लगाने की कोशिश; क्या है Apple का प्लान?

Boycott Türkiye: तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया की सुरक्षा मंजूरी रद्द

Boycott Türkiye: तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया की सुरक्षा मंजूरी रद्द

रुटो ने बताया कि दुर्घटना स्थानीय समयानुसार 14:20 बजे हुई। राष्ट्रपति ने कहा कि केन्या वायु सेना ने दुर्घटना का कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच दल भेजा है।हेलीकॉप्टर राजधानी नैरोबी से लगभग 400 किमी उत्तर-पश्चिम में एल्गेयो माराक्वेट काउंटी में गिरा।

रुटो ने कहा, ”दुर्भाग्य से, विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।” बचाव और राहत टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है।

वायु सेना के कमांडर और रक्षा बलों के उप प्रमुख के रूप में कार्य करने के बाद जनरल ओगोला को पिछले साल अप्रैल में रुटो द्वारा नियुक्त किया गया था। रूटो ने केन्या के सर्वोच्च रैंकिंग सैन्य अधिकारी और राष्ट्रपति के मुख्य सैन्य सलाहकार जनरल ओगोला को एक बहादुर अधिकारी बताया और कहा कि उन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान प्राण न्योछावर कर दिए। रूटो ने राष्ट्र को बताया, ”हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों, वीर अधिकारियों, सैन्य पुरुषों और महिलाओं में से एक को खो दिया है।

देश में शुक्रवार 19 अप्रैल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। रुटो ने कहा कि केन्या गणराज्य और विदेशों में केन्याई मिशनों में झंडे आधे झुके रहेंगे।

दुर्घटना में मारे गए नौ अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों में ब्रिगेडियर स्वाले सईदी, कर्नल डंकन केटनी, लेफ्टिनेंट कर्नल डेविड सावे, मेजर जॉर्ज बेन्सन मैगोंडु, कैप्टन सोरा मोहम्मद, कैप्टन हिलेरी लिटाली, सीनियर सार्जेंट जॉन किन्यूआ मुरेथी, सार्जेंट क्लिपहोंस ओमोंडी, और सार्जेंट रोज़ न्यावीरा शामिल है।

जीवित बचे दो लोगों की भी हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। इन अधिकारियों ने केन्या के दस्युता से ग्रस्त उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र की यात्रा की थी और दस्यु हमलों के बाद बंद किए गए कुछ स्कूलों को फिर से खोलने के मिशन पर ये लोग वहां गये थे। उन्होंने क्षेत्र को स्थिरता बहाल करने के लिए तैनात सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।

Tags: Kenya में हेलीकॉप्टर क्रैश
Previous Post

Noida में बावरिया गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, कारतूस भी जब्त

Next Post

अयोध्या: सामाजिक न्याय मोर्चा व विद्यार्थी मोर्चा के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा राव का हुआ भव्य जयंती समारोह

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

No Content Available
Load More
Next Post
अयोध्या: सामाजिक न्याय मोर्चा व विद्यार्थी मोर्चा के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा राव का हुआ भव्य जयंती समारोह

अयोध्या: सामाजिक न्याय मोर्चा व विद्यार्थी मोर्चा के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा राव का हुआ भव्य जयंती समारोह

तमिलनाडु हिंसा: पसंद के चिकित्सक को पोस्टमार्टम टीम में शामिल करने का अनुरोध शीर्ष अदालत ने ठुकराया

उच्चतम न्यायालय का रामदेव को निर्देश; आपराधिक जांच पर रोक लगाने की याचिका में शिकायतकर्ताओं को भी पक्षकार बनाएं

भारतीय तट रक्षक ने महाराष्ट्र तट के पास डीजल की तस्करी में लिप्‍त नौका को अनधिकृत नकदी के साथ पकड़ा

भारतीय तट रक्षक ने महाराष्ट्र तट के पास डीजल की तस्करी में लिप्‍त नौका को अनधिकृत नकदी के साथ पकड़ा

बहराइच: तेंदुए के हमले में छह साल की बच्ची की मौत

लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व के दो तेंदुए मृत पाए गए

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in