Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक ने बताया कि परसपुर के थानाध्‍यक्ष उप निरीक्षक कमला शंकर चतुर्वेदी, शाहपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित सिंह और आरक्षी अभिमन्यु भारती को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

कोंडरे थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय को परसपुर थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।पुलिस ने बताया कि मामले में तीसरे आरोपी आकाश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह कार्रवाई विनोद कुमार साहनी की मौत के बाद की गई। अधिकारियों बताया कि परसपुर क्षेत्र के रेक्सड़िया गांव निवासी साहनी (45) की शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान थी और बुधवार शाम सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर विवाद के बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया था। लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहे साहनी को चार मोटरसाइकिलों पर सवार 10 लोगों ने रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर हमला किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) राधेश्याम राय ने बृहस्पतिवार को बताया था कि हमलावरों ने साहनी पर कई हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए।

साहनी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि साहनी ने हमलावरों में से तीन की पहचान की थी। उनकी शिकायत के आधार पर शुभम सिंह उर्फ गोलू, सुभाष सिंह और आकाश सिंह समेत 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। साहनी की मौत के बाद प्राथमिकी में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई।

अधिकारी ने कहा, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपियों के बीच सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर विवाद था। पुलिस ने पहले दो आरोपियों-शुभम सिंह उर्फ गोलू और सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम तैनात की गई हैं।

मृतक की बेटी विजयलक्ष्मी ने आरोप लगाया कि उनके पिता पर हमले के बाद परिवार के सदस्य थाने और पुलिस चौकी गए थे, लेकिन उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया।

हत्या के बाद लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के शवगृह में विरोध प्रदर्शन भी हुआ। उत्तर प्रदेश के मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बृहस्पतिवार को वहां धरना दिया। उनके साथ समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप भी मौजूद थे।

मौत की जानकारी मिलने के बाद निषाद शवगृह पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने परसपुर थाना प्रभारी, शाहपुर चौकी प्रभारी और संबंधित अन्य पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी साहनी की हत्या मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Tags: गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद
Previous Post

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026

Recent Posts

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group