Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Iran’s Revolutionary गार्ड ने मालवाहक जहाज को किया जब्त, 17 भारतीय नाविक सवार, ईरान के संपर्क में है भारत

admin by admin
April 14, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

दुबई, (एपी) ईरान के अर्द्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडो शनिवार को हॉर्मुज जलडमरूमध्य के नजदीक हेलीकॉप्टर की मदद से एक मालवाहक जहाज पर उतरे और उसे जब्त कर लिया। इजराइल के एक अरबपति कारोबारी से संबद्ध इस जहाज पर चालक दल के 25 सदस्यों में 17 भारतीय हैं।

इजराइल और ईरान के बीच सिलसिलेवार हमलों की कड़ी में यह नवीनतम घटना है।

पश्चिम एशिया, इस महीने की शुरूआत में सीरिया में एक ईरानी वाणिज्य दूतावास भवन पर हुए संदिग्ध इजराइली हमले को लेकर ईरान की जवाबी कार्रवाई के खतरे का सामना कर रहा है।

उस हमले में रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी सहित 12 लोग मारे गए थे।

गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ इजराइल का युद्ध छठे महीने में प्रवेश कर गया है और यह पूरे क्षेत्र में दशकों पुराने तनाव को गहरा कर रहा है।

लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्ला और यमन में हूती विद्रोही भी लड़ाई में शामिल हैं। पश्चिम एशिया में कोई नया हमला संघर्ष का दायरा बढ़ाकर उसे व्यापक क्षेत्रीय युद्ध में तब्दील कर देगा।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, रिवोल्यूशनरी गार्ड की एक विशेष इकाई ने पुर्तगाल के ध्वज वाले एमएससी एरीज जहाज पर हमला किया। यह लंदन स्थित जोडियाक मैरीटाइम से जुड़ा एक कंटेनर जहाज है।

जोडियाक मैरीटाइम इजरायली अरबपति इयाल ओफर के जोडियाक ग्रुप का हिस्सा है। जोडियाक ने हमले के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बाद में, एमएससी ने जहाज जब्त होने की बात स्वीकार की और कहा कि जहाज पर चालक दल के 25 सदस्य हैं। आईआरएनए ने कहा कि गार्ड जहाज को ईरानी जल क्षेत्र में ले जाएगा।

इससे पहले, पश्चिम एशिया के एक रक्षा अधिकारी ने हमले का एक वीडियो समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के साथ साझा किया।

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि ईरानी कमांडो हेलीकॉप्टर से जहाज पर उतर रहे हैं।

जहाज के चालक दल के एक सदस्य को वीडियो में अपने सहकर्मियों से यह कहते सुना जा सकता है, ‘‘बाहर मत आओ।’’ वहीं, एक कमांडो को ‘कवर फायर’ देते हुए भी देखा जा सकता है।

वीडियो एमएससी एरीज जहाज के ज्ञात विवरण से मेल खाता है। हमले में इस्तेमाल किया गया हेलीकॉप्टर सोवियत काल का एमआई-17 हेलीकॉप्टर जान पड़ता है, जिसका इस्तेमाल गार्ड और यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही, दोनों ने अतीत में जहाजों पर कमांडो की छापेमारी के लिए किया है।

ब्रिटिश सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ ने विस्तार से जानकारी दिये बिना कहा कि जहाज को अमीराती बंदरगाह शहर फुजैराह के पास ओमान की खाड़ी में ‘‘क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा जब्त’’ किया जा रहा।

जहाज को इससे पहले शुक्रवार को दुबई तट के पास देखा गया था और यह हॉर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहा था।

इजराइल के विदेश मंत्री आई. काट्ज ने विश्व के देशों से गार्ड को आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध करने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि ईरान हमास के अपराधों का समर्थन करता है और अब अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए समुद्री लूट अभियान चला रहा है।

ईरान ने 2019 से जहाजों को जब्त करने की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। वह अपने परमाणु कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ा रहा है और पश्चिमी देशों से बढ़ते तनाव के बीच जहाजों पर कई हमले हुए हैं।

ओमान की खाड़ी हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास है, जो फारस की खाड़ी का एक संकरा हिस्सा है जिसके रास्ते कुल वैश्विक तेल का 20 प्रतिशत गुजरता है। संयुक्त अरब अमीरात के पूर्वी तट पर फुजैराह, जहाजों के लिए नए तेल कार्गो लेने, आपूर्ति लेने या चालक दल बदलने के लिए क्षेत्र का एक मुख्य बंदरगाह है।

इस बीच, जर्मन एयरलाइन लुफ्थांसा समूह ने शनिवार को कहा कि उसने फ्रैंकफर्ट और तेहरान के बीच अपनी उड़ानों के निलंबन को अगले बृहस्पतिवार तक बढ़ा दिया है और कहा है कि उसके सभी विमान उस अवधि में ईरानी हवाई क्षेत्र से गुजरने से परहेज करेंगे।

डच एयरलाइन केएलएम ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वह अब ईरान या इजराइल के ऊपर से उड़ान नहीं भरेगी, लेकिन तेल अवीव के लिए उड़ानें जारी रखेगी, जो फिलहाल जोखिम भरा नहीं माना जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत ने अपने नागरिकों की सलामती और उन्हें शीघ्र मुक्त कराने को सुनिश्चित करने के लिए राजनयिक माध्यमों से तेहरान और नयी दिल्ली, दोनों स्थानों पर ईरानी अधिकारियों के समक्ष यह विषय उठाया है। सीरिया में 12 दिन पहले ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के जवाब में इजराइली क्षेत्र पर ईरान के हमला करने की आशंका बढ़ने के बीच यह घटना हुई।

Tags: Iran's Revolutionary गार्ड
Previous Post

रामपुर: अश्लील हरकत करने के आरोप में प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post

MI vs CSK :चेन्नई और मुंबई के मुकाबले में नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

September 10, 2026
देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
Next Post

MI vs CSK :चेन्नई और मुंबई के मुकाबले में नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group