Sunday, April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

MI vs CSK :चेन्नई और मुंबई के मुकाबले में नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर

admin by admin
April 14, 2024
in खेल, देश
0

मुंबई, गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और मेजबान मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में रविवार को आमने सामने होंगी तो नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर रहेंगी जिनका वानखेड़े स्टेडियम पर संभवत: यह आखिरी मैच होगा ।

चेन्नई सुपर किंग्स पहली बार मुंबई में धोनी की कप्तानी के बिना खेलेगी । नवंबर 2005 के बाद किसी भी टीम के साथ सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर वह यहां पहली बार खेलेंगे ।

42 वर्ष की उम्र में भी विकेट के पीछे धोनी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं और खेल की उनकी समझ का कोई सानी नहीं । चेन्नई को उम्मीद है कि बाहरी मैदान पर इस सत्र में खराब रिकॉर्ड सुधारने में धोनी का रणनीतिक कौशल काम आयेगा ।

मुंबई के खिलाफ पिछले पांच मैचों में चेन्नई ने चार जीते हैं । पांच पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी टूर्नामेंट की दो सबसे कामयाब टीमों के कप्तान इस बार बदले हैं ।मुंबई ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया जबकि चेन्नई की कमान धोनी ने रूतुराज गायकवाड़ को दी । इसके बावजूद दोनों टीमों की मैदानी प्रतिद्वंद्विता जस की तस रहने की उम्मीद है ।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 200 के करीब का लक्ष्य हासिल करने वाले मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना चेन्नई के गेंदबाजों के लिये कठिन चुनौती होगा ।

खराब शुरूआत के बाद पंड्या की मुंबई इंडियंस ने वापसी की है । पिछले दो मैचों में उसके बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है । सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी के खिलाफ 17 गेंद में अर्धशतक जड़ डाला । चेन्नई के गेंदबाजों ने चेपॉक की धीमी पिच पर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन सपाट और बल्लेबाजों की मददगार पिचों पर अभी तक उनकी परीक्षा नहीं हुई है ।

ईशान किशन और रोहित शर्मा की शुरूआती साझेदारी मुंबई के लिये अहम रहेगी ।

दूसरी ओर चेन्नई को कप्तान गायकवाड़, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल , शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा और धोनी से अच्छी पारियों की उम्मीद होगी । उन्हें जसप्रीत बुमराह ( 10 विकेट ) से भी बचकर रहना होगा ।

चेन्नई की गेंदबाजी की कमान मुस्ताफिजूर रहमान , जडेजा, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे के हाथों में होंगी ।

टीमें :

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी, अरावेली अवनीश, डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, निशांत सिंधू , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मुस्तफिजुर रहमान, मथीसा पथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शारदुल ठाकुर, महेश तीक्षणा और समीर रिज्वी।

मैच का समय : शाम साढे सात बजे से ।

Tags: CSK vs MI
Previous Post

Iran’s Revolutionary गार्ड ने मालवाहक जहाज को किया जब्त, 17 भारतीय नाविक सवार, ईरान के संपर्क में है भारत

Next Post

KKR vs LSG: घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराने उतरेगी केकेआर

Next Post

KKR vs LSG: घरेलू मैदान पर लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराने उतरेगी केकेआर

Recent Posts

  • गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान
  • पश्चिम बंगाल: भांगड़ में कथित तृणमूल कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद
  • अमेरिका: व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज में हमले का आरोपी ट्यूटर व कंप्यूटर प्रोग्रामर निकला
  • अयोध्या: हाईवे पर राहगीरों से लूट, टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का रुदौली पुलिस ने किया पर्दाफाश
  • महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा के पास 20 करोड़ रुपये का 327 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Recent Comments

  1. cenforce d australia on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  2. sildenafil contraindications atorvastatin on गोरखपुर में कार की टक्कर से MBBS छात्र की मौत, कार चालक गिरफ्तार
  3. cialis off brand on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  4. cenforce online uk on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. mw sildenafil citrate on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : नगर निगमों में 50 प्रतिशत से कम मतदान

April 26, 2026
पश्चिम बंगाल: भांगड़ में कथित तृणमूल कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद

पश्चिम बंगाल: भांगड़ में कथित तृणमूल कार्यकर्ता के घर से करीब 100 देसी बम बरामद

April 26, 2026
अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका: व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज में हमले का आरोपी ट्यूटर व कंप्यूटर प्रोग्रामर निकला

April 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in