Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Wipro के नए सीईओ के सामने कंपनी में नई जान डालने की चुनौती

admin by admin
April 9, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी विप्रो के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीनिवास पल्लिया को कंपनी में नई जान डालने के साथ ही प्रमुख पदों पर आसीन लोगों को बनाए रखने और मनोबल बहाल करने की मुश्किल चुनौती का सामना करना होगा।

उद्योग जगत के जानकारों का मानना है कि विप्रो आने वाले समय में कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मुश्किल कारोबारी हालात से गुजर सकती है लिहाजा शेयरधारकों के भरोसे को बनाए रखना भी पल्लिया के लिए खासा अहम होगा।

पल्लिया ने पांच साल से सीईओ के पद पर तैनात थिएरी डेलापोर्टे के इस्तीफे के बाद घरेलू आईटी कंपनी का नेतृत्व संभाला है। वह लंबे समय से विप्रो से जुड़े रहे हैं और इसके आंतरिक परिचालन और कारोबारी परिवेश से अच्छी तरह परिचित हैं।

एचएफएस रिसर्च के सीईओ फिल फर्शट ने एक बयान में कहा, ‘‘बीते एक साल से विप्रो का मनोबल गिरा हुआ है और नेतृत्व में इस बदलाव की उम्मीद छह महीने पहले से की जा रही थी।’’

उन्होंने कहा कि नए सीईओ को अपनी योजनाओं को जल्द लागू करना होगा, कंपनी को नए सिरे से दिशा देनी होगी, और प्रमुख हितधारकों को यह विश्वास दिलाना होगा कि वह नेतृत्व के लिए सही विकल्प हैं।

निर्मल बंग इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के सलाहकार एवं शोध विश्लेषक गिरीश पई ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के जाने से वृद्धि में आई सुस्ती को दूर करने के लिए पल्लिया को शीर्ष स्तर पर मजबूती देने के लिए आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा।

पई ने कहा, ‘‘पांच साल के लिए सीईओ और प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए पल्लिया को विश्वस्तर पर कमजोर कारोबारी माहौल में त्वरित और तेज बदलाव पर ध्यान केंद्रित करना पड़ सकता है।’’

आईटी उद्योग के प्रेक्षकों का मानना है कि डेलापोर्टे के कार्यकाल में विप्रो के कई शीर्ष अधिकारी कंपनी छोड़कर चले गए जिससे कारोबारी गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। इनमें कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) जतिन दलाल का नाम भी शामिल है जिन्होंने 21 साल के कार्यकाल के बाद कंपनी छोड़ दी थी।

विश्लेषकों का कहना है कि राजस्व के मामले में विप्रो का प्रदर्शन पिछली कई तिमाहियों में आईटी क्षेत्र के औसत प्रदर्शन से कम रहा है लिहाजा सभी की निगाहें नए सीईओ और उनकी तरफ से किए जाने वाले बड़े बदलावों पर लगी रहेंगी।

Tags: Wipro के नए सीईओ
Previous Post

समोसे के अंदर आलू की जगह मिला कंडोम, तंबाकू- गुटखा और पत्थर, पुलिस ने लिया एक्शन

Next Post

PBKS vs SRH: पंजाब और सनराइजर्स के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

Related Posts

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल
अंतराष्ट्रीय

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित
क्राइम

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

July 25, 2026
बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए
देश

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

July 25, 2026
Next Post

PBKS vs SRH: पंजाब और सनराइजर्स के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

Recent Posts

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by admin
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि महिलाएं सक्षम हैं, उन...

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर जोबनजीत सिंह को इंडोनेशिया से किया प्रत्यर्पित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर छह महीने की तलाश के बाद एक फरार...

बांग्लादेश में आए भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर में भी महसूस किए गए

नासिक में 50 मिनट के भीतर चार बार भूकंप के झटके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को 50 मिनट के अंतराल में चार बार भूकंप आया जिसकी अधिकतम तीव्रता 3.6...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group