Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

PBKS vs SRH: पंजाब और सनराइजर्स के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

admin by admin
April 9, 2024
in खेल, देश
0

मुल्लांपुर, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां जब आमने-सामने होंगी तो दोनों की नजरें जीत हासिल करके अंक तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करने पर टिकी होंगी।

सनराइजर्स और पंजाब दोनों ने चार-चार मैच में समान दो जीत दर्ज की हैं और दो मैच गंवाए हैं। ये दोनों उन चार टीम में शामिल हैं जिनके चार-चार अंक हैं और दोनों की नजरें जीत हासिल करके तालिका में आगे बढ़ने पर लगी हैं।

सनराइजर्स की टीम ने अब तक बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है और मौजूदा सत्र में अधिकतर मौकों पर उसके बल्लेबाजों ने प्रभावित किया लेकिन पंजाब की टीम के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता।

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत के दौरान सनराइजर्स ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया जबकि शुक्रवार को गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ भी टीम ने छह विकेट की आसान जीत दर्ज की।

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और ऐडन मार्कराम जैसे बल्लेबाजों ने विरोधी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाया है और टीम को तेज शुरुआत दिलाई है।

शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन की मौजूदगी में पंजाब के पास भी बड़े शॉट खेलने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन कप्तान धवन के अलावा अन्य किसी के प्रदर्शन में निरंतरता नजर नहीं आई है।

पंजाब को अपने भारतीय खिलाड़ियों प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

दोनों टीमें अपने पिछले मुकाबले जीतकर इस मैच में उतरेंगी और नवनिर्मित महाराज यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस सिर्फ दूसरे आईपीएल मैच में पावर प्ले में टीम का प्रदर्शन अहम भूमिका निभाएगा।

दोनों टीमों की गेंदबाजी चिंता का विषय है। पंजाब की टीम को डेथ ओवरों में जूझना पड़ा है जबकि सनराइजर्स के गेंदबाज नई गेंद से काफी महंगे साबित हुए हैं।

पंजाब के लिए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबादा छह विकेट के साथ उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं लेकिन डेथ ओवरों के विशेषज्ञ अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी टीम के लिए चिंता की बात है। लेग स्पिनर राहुल चाहर काफी महंगे साबित हुए हैं लेकिन हरप्रीत बरार ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे और भुवनेश्वर कुमार ने काफी रन लुटाए हैं।

काफी अनुभवी होने के बावजूद भुवनेश्वर को नई गेंद से जूझना पड़ा है। वह पिछले मैच में हालांकि विकेट चटकाने में सफल रहे। दो मैच से बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले टी नटराजन ने अब तक चार विकेट हासिल किए हैं।

अब तक चार मैच में पांच विकेट चटकाने वाले कप्तान पैट कमिंस ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से लगातार समर्थन की जरूरत है।

दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मैच में से सनराइजर्स ने तीन जबकि पंजाब ने दो जीते हैं जिससे दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

टीम इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, जे सुब्रमण्यन, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, पैट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, उपेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, वानिंदु हसरंगा और उमरान मलिक।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसेयु।

समय: मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

Tags: PBKS vs SRH
Previous Post

Wipro के नए सीईओ के सामने कंपनी में नई जान डालने की चुनौती

Next Post

HC ने किन आधारों पर ठहराया वैध केजरीवाल की गिरफ्तारी; हिस्सेदार भी और राजदार भी…

Related Posts

देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
क्राइम

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

September 7, 2026
Next Post

HC ने किन आधारों पर ठहराया वैध केजरीवाल की गिरफ्तारी; हिस्सेदार भी और राजदार भी...

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group