Thursday, November 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दुष्कर्म के मामले में वांछित आभूषण कंपनी का वरिष्ठ प्रबंधक यूएई से भारत लाया गया

admin by admin
November 5, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


नयी दिल्ली, दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आभूषण निर्माता कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को दिल्ली पुलिस, इंटरपोल, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और गृह तथा विदेश मंत्रालयों के संयुक्त प्रयासों से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपी सजीर पल्ली मूप्पन उर्फ सजीर पीएम (38) केरलम के कन्नूर का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि यूएई के अधिकारियों ने सजीर को चार नवंबर (बुधवार) को औपचारिक रूप से दिल्ली पुलिस की एक टीम के हवाले कर दिया था, जिसके बाद उसे उसी दिन भारत ले आया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामला एक अक्टूबर 2025 का है, जब आरोपी ने पंजाबी बाग के एक लाउंज में एक कर्मचारी की जन्मदिन की पार्टी के दौरान 20 वर्षीय युवती को कथित तौर पर शराब और नशीले पदार्थ का सेवन कराने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पीड़िता को करोल बाग इलाके के एक होटल में ले गया, जहां उसने दो अक्टूबर को तड़के कथित तौर पर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ संबंध बनाए।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने होटल में चेक-इन करते समय किसी तीसरे व्यक्ति के पहचान संबंधी दस्तावेज जमा किए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने कंपनी के प्रबंधन से मामले की शिकायत की, जिसके बाद चार अक्टूबर को आरोपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और आंतरिक समिति के माध्यम से उसके खिलाफ पीओएसएच (यौन उत्पीड़न की रोकथाम) ढांचे के तहत कार्यवाही शुरू की गई।

हालांकि, उन्होंने बताया कि आरोपी उसके खिलाफ शुरू की गई आंतरिक जांच में शामिल नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 18 दिसंबर 2025 को कंपनी के समक्ष ईमेल के जरिये एक और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पांच जनवरी 2026 को आरोपी भारत से भाग गया।

उसने बताया कि आरोपी दुबई में नलकारी के सामान की बिक्री करने वाली एक दुकान में काम करने लगा। अधिकारियों के अनुसार, 18 फरवरी को पीड़िता ने दिल्ली पुलिस का रुख किया, जिसके बाद करोल बाग थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) (दुष्कर्म), 123 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि के जरिये चोट पहुंचाना), 319 (किसी और का रूप धरकर धोखाधड़ी करना) और 3(5) (समान इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि जांच टीम ने पीड़िता का बयान दर्ज किया, उसकी मेडिकल जांच कराई और पंजाब बाग स्थित लाउंज तथा करोल बाग स्थित होटल से सबूत जुटाए। उन्होंने बताया कि होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और पहचान संबंधी दस्तावेजों का भी विश्लेषण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि करोल बाग थाने की एक टीम आरोपी का पता लगाने के लिए केरलम पहुंची, लेकिन पाया कि वह देश छोड़कर अबू धाबी जा चुका है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद 30 अप्रैल को ‘भारतपोल’ के जरिये इंटरपोल को एक संदर्भ सूचना भेजी। ‘भारतपोल’ सीबीआई की ओर से विकसित एक डिजिटल मंच है, जिसका मकसद अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग और सूचनाओं के आदान-प्रदान को आसान बनाना है।

पुलिस ने बताया कि सात जुलाई को इंटरपोल के माध्यम से आरोपी के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी करवाया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने प्रत्यर्पण अनुरोध को आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई, इंटरपोल, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, आव्रजन ब्यूरो और अन्य एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय में काम किया।

उन्होंने बताया कि अबू धाबी के सक्षम प्राधिकारी ने नौ अक्टूबर को सजीर के भारत प्रत्यर्पण के अनुरोध को मंजूरी दे दी।

अधिकारियों के अनुसार, इसके बाद 31 अक्टूबर को तीन सदस्यीय पुलिस टीम को यूएई भेजा गया, ताकि जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें और आरोपी को वापस लाया जा सके। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Tags: दिल्ली पुलिसदुष्कर्म मामलायूएई से प्रत्यर्पणसजीर पल्ली मूप्पन
Previous Post

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बाहरी रूट डायवर्जन जारी, 6 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होगी व्यवस्था

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya, दीपोत्सव-2026 के लिए मीडिया एडवाइजरी जारी, 5 से 7 नवंबर तक अयोध्या में होगा आयोजन; 7 नवंबर को मुख्य कार्यक्रम

November 4, 2026
क्राइम

पटना: फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी निलंबित, नशीले पदार्थ मामले में अवैध रिहाई और पैसे के लेन-देन का आरोप

November 4, 2026
देश

नीट-पीजी और नीट-एसएस में रैंक आधारित दाखिले पर आईएमए ने जताई सहमति, कहा—योग्यता और मरीजों की सुरक्षा से समझौता नहीं

November 4, 2026
Featured

बच्चों को ‘ना’ कहना क्यों जरूरी? जानिए उन्हें निराशा और गुस्सा संभालना सिखाने के तरीके

November 4, 2026

Recent Posts

दुष्कर्म के मामले में वांछित आभूषण कंपनी का वरिष्ठ प्रबंधक यूएई से भारत लाया गया

by admin
November 5, 2026
0

नयी दिल्ली, दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आभूषण निर्माता कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को दिल्ली पुलिस, इंटरपोल, केंद्रीय अन्वेषण...

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बाहरी रूट डायवर्जन जारी, 6 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होगी व्यवस्था

by Atul Narain Srivastava
November 5, 2026
0

अयोध्या, दीपोत्सव-2026 के मुख्य आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने बाहरी रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था...

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

मथुरा जिले में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजामर्ग पर गज्जू गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में...

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान और...

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम शामिल कराने के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group