Thursday, November 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya Ram Navami पर्व के पूर्व राम जन्मोत्सव के आनंद की गूंज, किलकारी भरे राम, घुटवन आवत….

admin by admin
April 3, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, देश
0

अयोध्या, तुलसी मंच में राम नवमी पर्व के पूर्व ही राम जन्मोत्सव के आनंद की गूंज है। रामोत्सव में देश के प्रख्यात कलाकार अपनी संगीतमयी प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को विभोर कर रहे है।

प्रयागराज से आई बिरहा गायिका सविता सागर ने अपने दल के साथ देवी वंदना से आरंभ किया इसके बाद पारंपरिक लचारी गीत कइके राम से कठिन सवाल गाकर सभी की आंखे भिगो दिया। बिरहा की तान के साथ रघुवंश के पूर्वज सत्यवादी राजा हरिशचंद्र की कथा सुना कर कलाकारो ने धर्म,सत्य, और धैर्य के उतार चढ़ाव वाले भावो को व्यक्त करके सभी को मुग्ध कर दिया।

अवध में बाजे सखी, आज बधाइयां गाकर जन्मोत्सव के रंग को बिखेर दिया साथी कलाकारों में राम आसरे,रितेश कुमार,धर्मराज और राम नरेश ने साथ दिया।

लोक गीतों का बड़ा नाम, वरिष्ठ कलाकार कुमायूनी कोकिला विमल पंत ने अपनी रचना और संगीतबद्ध किए गए पारंपरिक गीतों को सुना कर वातावरण को ठेठ भारतीयता के रंग में रंग दिया। हे गजवदन गौरी के नंदन गाकर गणेश वंदना की तो हमरे अंगना चलो दियारा बार आई गाकर देवी स्तुति प्रस्तुत किया।

इसके बाद लुप्तप्राय सरिया गीत अंगना में बड़ी बहुरिया अरज करे गाकर पुरातन परम्परा से परिचय कराया। सोहर के बोल थे आज अयोध्या में बाजे शहनाई तो किलकारी गीत किलकारी भरे राम,घुटवन आवत गाकर जन्मोत्सव के उल्लास में डूबे श्रोताओं को झुमा दिया।

इसके बाद मस्ती में होली गीत गाया राजा दशरथ द्वार मची होरी,आज खेलत राम सिया जू तो सभी तालियों से साथ देने लगे। सहगायिकाओं नीरा मिश्रा,अर्चना गुप्ता,निधि निगम ने साथ दिया।

मऊ से आई रिद्धि पांडे ने चैती नैहरिसे केहू नाही आयेले हो रामा गाकर मौसम से जोड़ा इसके बाद कजरी सुनाई जिसके बोल थे पिया मेहंदी लिया दर, मोती झील से। आज मिथिला नगरिया निहाल सखियां गाने के बाद पारंपरिक लोकगीत सासू पनिया भरन कैसे जाऊं गाकर सभी को मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन देश दीपक मिश्र ने किया। उ. प्र.लोक जनजाति एवम संस्कृति संस्थान लखनऊ के निदेशक अतुल द्विवेदी के निर्देशन में कलाकारो का सम्मान स्मृति चिह्न प्रदान कर समन्वयक अतुल कुमार सिंह में किया।इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु और संतजन उपस्थित थे।

Tags: किलकारी भरे रामघुटवन आवत....
Previous Post

चुनावी रैली में बोले योगी- कानून का डर माफिया एवं अपराधियों में; अब अपराधी जेल जाने से भी डर रहे हैं

Next Post

Watch Video, Ayodhya के सामाजिक उद्दाहरक ने दिखाई सरयू नदी की गंदगी; लोगों में दु:ख

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गिरफ्तारी की 24 घंटे की अवधि हिरासत से शुरू होगी: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां

November 5, 2026
अंतराष्ट्रीय

दुष्कर्म के मामले में वांछित आभूषण कंपनी का वरिष्ठ प्रबंधक यूएई से भारत लाया गया

November 5, 2026
अयोध्या

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बाहरी रूट डायवर्जन जारी, 6 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होगी व्यवस्था

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

November 5, 2026
Next Post

Watch Video, Ayodhya के सामाजिक उद्दाहरक ने दिखाई सरयू नदी की गंदगी; लोगों में दु:ख

Recent Posts

गिरफ्तारी की 24 घंटे की अवधि हिरासत से शुरू होगी: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

नई दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां ने बृहस्पतिवार को एक अहम फैसले में कहा कि गिरफ्तारी की 24...

दुष्कर्म के मामले में वांछित आभूषण कंपनी का वरिष्ठ प्रबंधक यूएई से भारत लाया गया

by admin
November 5, 2026
0

नयी दिल्ली, दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आभूषण निर्माता कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को दिल्ली पुलिस, इंटरपोल, केंद्रीय अन्वेषण...

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बाहरी रूट डायवर्जन जारी, 6 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होगी व्यवस्था

by Atul Narain Srivastava
November 5, 2026
0

अयोध्या, दीपोत्सव-2026 के मुख्य आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने बाहरी रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था...

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

मथुरा जिले में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजामर्ग पर गज्जू गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में...

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group