Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजस्थान में बोले मोदी- सारे भ्रष्टाचारी! भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए कर रहे रैलियां?

admin by admin
April 2, 2024
in देश, राजनीति
0

जयपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर कटाक्ष करते हुए हुए मंगलवार को कहा कि यह पहला आम चुनाव है जिसमें सारे भ्रष्टाचारी, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैलियां कर रही हैं।

मोदी कोटपूतली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस और उसका ‘इंडी’ गठबंधन देश के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहा है। यह पहला ऐसा चुनाव है जिसमें परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैलियां कर रही हैं।

यह पहला ऐसा चुनाव है जिसमें सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे है। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वे कहते हैं- भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

उन्होंने कहा,‘‘आज देश में भाजपा की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और ज्यादा है। मैं परिवारवादी पार्टियों व उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं। वे मुझे गालियां देते हैं। यहां तक कह देते हैं कि अरे मोदी का कोई परिवार नहीं है उसको भ्रष्टाचार की जरूरत नहीं है…तो परिवार है तो आपको भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिल जाता है क्या? वे कुछ भी कहें..मेरे लिए तो आप ही मेरा परिवार है.. मेरा भारत मेरा परिवार है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी मौज करने के लिए नहीं जन्मा है, बल्कि मेहनत करने के लिए जन्म लिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में जो कुछ हुआ, वह तो सिर्फ एक झांकी है और अभी बहुत कुछ करना बाकी है तथा देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,‘‘आज देश में भाजपा का मतलब है कि विकास व समाधान। कांग्रेस का मतलब है हर बीमारी की जड़।

उन्होंने कहा,‘‘जनता के दरबार में हार चुका ‘इंडी गठबंधन’ अब कैसे मंसूबे पाल चुका है, इसकी भी झलक लगातार देखने को मिल रही है। ये पहला ऐसा चुनाव है जिसमें कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता खुद के चुनाव जीतने की बात नहीं कर रहे हैं… खुद जीतेंगे या नहीं जीतेंगे उस पर वे मौन रहते हैं… लेकिन वे देश को धमकी दे रहे हैं कि अगर भाजपा जीती तो देश में आग लग जाएगी। …. मोदी 10 साल से बैठा है जो तुम्हारी लगाई हुई आग को बुझा रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2024 का यह लोकसभा चुनाव विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है।

उन्होंने कहा कि 2024 के इस चुनाव में देश की सियासत फिर दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। मोदी ने कहा कि आज एक तरफ ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है।

उन्होंने कहा कि आज एक ओर देश को परिवार मानने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है।

उन्होंने कहा कि आज एक ओर दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है तो दूसरी और विदेश में जाकर भारत को गाली देने वाली कांग्रेस है।

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कश्मीर से धारा 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और तीन तलाक को लेकर कानून बनाने जैसे फैसलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा,‘‘भाजपा सरकार का तीसरा कार्यकाल ऐतिहासिक और निर्णायक फैसलों का कार्यकाल होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जिसे पूछा तक नहीं, मोदी ने उसे पूजा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के करोड़ों छोटे किसानों को कभी नहीं पूछा… मोदी ने राजस्थान के 85 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के करीब-करीब 20 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कभी श्रमिकों और मजदूरों को पूछने की फुर्सत नहीं मिली लेकिन उन्होंने उनको ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ की सुविधा दी,उनके लिए पेंशन योजनाएं बनाई।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के गरीबों को कभी नहीं पूछा, लेकिन भाजपा सरकार देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दे रही है।

मौजूदा लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में राजस्थान में मोदी की यह पहली चुनावी रैली थी। रैली में मुख्यमंत्री भजनलाल व जयपुर ग्रामीण सीट से पार्टी के प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे। पहले चरण में 19 अप्रैल को 12 सीट (गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर,भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर) के लिए मतदान होगा।

वहीं दूसरे चरण में 13 सीट के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा जिसमें टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां सीट शामिल हैं।

Previous Post

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में आठ जिलाधिकारियों और 12 पुलिस अधीक्षकों के तबादले का आदेश दिया

Next Post

SP chief Akhilesh का कन्फ्यूजन, ऐसा क्यों? लोकसभा चुनाव में कन्फ्यूजन, कहीं बदले उम्मीदवार, जाने!?

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

SP chief Akhilesh का कन्फ्यूजन, ऐसा क्यों? लोकसभा चुनाव में कन्फ्यूजन, कहीं बदले उम्मीदवार, जाने!?

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group